Daily Horoscope
✕

weather update: कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, जानिए किन राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति

Updated: रविवार, 25 दिसंबर 2022 (07:58 IST)
नई दिल्ली। कश्मीर में जारी चिल्लईकलां की वजह से उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज सुबह उत्तर भारत के ज्यादातर मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह रेल और सड़क यातायात पर बुरा असर पड़ा। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अगले 2-3 दिनों में भयंकर शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है। 
 
उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर ज्यादा नमी और हल्की उत्तरी हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अगले 4 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रही।
 
गुजरात में शीत लहर : मौसम एजेंसी स्कायमेट डॉट कॉम के अनुसार, गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। कच्छ के नलिया में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। डीसा, राजकोट, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, महुवा, अमरेली और पोरबंदर में न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
 
राजस्थान में कोल्ड डे : स्कायमेट के अनुसार, उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। लगातार घने कोहरे के कारण उत्तर पश्चिमी राजस्थान में भी कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। हवा की गति बढ़ने के कारण उत्तर पश्चिमी राजस्थान में कोहरे की तीव्रता कम हो सकती है जिससे कुछ राहत मिल सकती है।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, सॉलिसिटर जनरल से CM की मुलाकात

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

दीवाली तक UPI पर नहीं लगेगा MDR, NPCI का बड़ा फैसला

12 घंटे का बंद और कटे सिर पर 48 घंटे का अल्टीमेटम! मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, जानिए क्या हैं हालात?

अगला लेख