Daily Horoscope
✕

दिल्ली में आज मानसून की दस्तक, जानिए कहां कैसा है मौसम?

Updated: मंगलवार, 24 जून 2025 (12:10 IST)
Weather Update : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थियां अनुकूल हैं। मानसून मंगलवार को दिल्ली में दस्तक दे सकता है। आमतौर पर दिल्ली में मानसून 30 जून के आसपास पहुंचता है। अगले 2 दिनों में पश्चिमी उत्तरप्रदेश के बचे हुए हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और जम्मू तक भी मानसून पहुंच जाएगा।
 
दिल्ली में येलो अलर्ट : दिल्ली में दिन के दौरान बारिश और बादल गरजने के साथ वर्षा का अनुमान जताते हुए मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.2 डिग्री अधिक है। आईएमडी ने शाम को मुख्यत: बादल छाए रहने, गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है, वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
 
हिमाचल में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी : हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई।  मंडी जिले में पिछले 24 घंटे में 22 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। हिमाचल प्रदेश के शेष हिस्सों में अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। स्थानीय मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न स्थानों पर अगले तीन दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
<

Weather Warning for 24th June 2025#WeatherUpdate #IndiaWeather #weatherforecast #Lightning #Rainfall #thunderstorm #monsoon2025 #IndiaWeather #WeatherUpdate #Forecast #Meteorology #madhyapradesh #rajasthan #himachalpradesh #uttarakhand #konkan #goa #Bihar #ArunachalPradesh… pic.twitter.com/zW72j9rfiC

— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 23, 2025 >
राजस्थान में भारी बारिश : राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते बारिश का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में अनेक जगह भारी से अति भारी बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते चौबीस घंटे में विशेषकर पूर्वी राजस्थान में कई जगह भारी से अतिभारी बारिश हुई। सबसे अधिक 180 मिलीमीटर बारिश बारां के मांगरोल में दर्ज की गई। इसी तरह बारां में किशनगंज में लगभग 110 म‍िमी. और शाहाबाद में 170 म‍िमी. बारिश हुई। वहीं सवाई माधोपुर, दौसा, टोंक, अलवर व झुंझुनू जिले में कहीं कहीं 30 से 60 मिलीमीटर तक बारिश हुई।
 
मौसम विभाग ने आज मंगलवार को भी कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी या अतिभारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके अनुसार पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 25-27 जून के दौरान आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
 
रांची में वर्षा जन्य हादसों में 3 की मौत : झारखंड के रांची जिले में सोमवार को वर्षा से संबंधित 2 अलग-अलग घटनाओं में 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में सोनाहातू थाना क्षेत्र में 2 महिलाओं की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में 40 वर्षीय व्यक्ति पर दीवार गिर गई, जब वह अपने 2 बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रहा था। झारखंड में एक जून से 23 जून तक सामान्य 122.6 मिमी के मुकाबले 247.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो 102 प्रतिशत अधिक है। राज्य में अगले चार से पांच दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर टॉप शहरों की सूची से बाहर, 8 साल से था नंबर-1

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

अगला लेख