dharma sangrah
✕

Weather Update : दिल्ली में 2 दिन में मानसून की विदाई, हैदराबाद पानी पानी, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Updated: मंगलवार, 23 सितम्बर 2025 (09:13 IST)
Weather Update : राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर से मानसून की विदाई जारी है। अगले 2 दिन में दिल्ली से भी मानसून की विदाई शुरू होने के आसार है। इधर बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से इस हफ्ते पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। सोमवार को हुई भारी बारिश से हैदराबाद में कई स्थानों पर पानी भर गया। 
 
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा, विदर्भ, ओडिशा और राजस्थान में सोमवार को बारिश दर्ज की गई। सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में बारिश हुई।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।
 
सिक्किम, पश्चिम बंगाल, पूर्व बिहार, दक्षिण छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप और दक्षिण गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर-पूर्व भारत, उत्तराखंड और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।
 
दिल्ली से मानसून की वापसी के आसार : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली का मौसम इस समय शुष्क बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं और पिछले कई दिनों से बारिश भी नहीं हुई है। इस वजह से गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी से मानसून की वापसी की संभावना है।
 
बंगाल में भारी बारिश के आसार : सोमवार को भी कोलकाता समेत कई स्थानों पर भारी बारिश हुई।  इस वजह से सड़कों पर जलजमाव हो गया। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण 24 सितंबर तक पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से में 27 दिसंबर तक बारिश की संभावना है। दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना, कोलकाता, पूर्व बर्धमान, हावड़ा और हुगली जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
<

Gangetic West Bengal rainfall in mm upto 05:30 IST of 23.09.2025:
Kolkata(Alipore)- 239
Dumdum- 62
DiamondHarbour- 38
Digha- 34
Haldia- 25;

Kolkata(Alipore)- 247.4 uptp 06:30 IST@moesgoi @DDNewslive @DDNewsHindi @airnewsalerts @ndmaindia @KolkataPolice

— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 23, 2025 >
कैसा रहेगा ओडिशा का मौसम : ओडिशा के कई जिलों में भी भारी बारिश के आसार है। क्योंझार और मयूरभंज जिलों में भारी बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
 
हैदराबाद में सड़कों पर भरा पानी : हैदराबाद में सोमवार को भारी बारिश हुई। सीएमटीसी परिसर, बंजारा हिल्स में 101.5 मिमी बारिश हुई, जबकि श्रीनगर कॉलोनी में सुबह 8.30 बजे से रात 8 बजे तक 95.5 मिमी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया और भारी जाम में वाहन रेंगते नजर आए।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख