Hanuman Chalisa
✕

तेज हवाओं से मौसम में बढ़ेगी ठंडक, जानिए कहां होगी बारिश

Updated: मंगलवार, 21 नवंबर 2023 (10:16 IST)
Weather update : दिल्ली समेत देश के अधिकांश राज्यों में अब मौसम में ठंडक दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में एक विक्षोभ सक्रिय है। इसके पूर्व की तरफ बढ़ने से उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में हवाएं चलेंगी और इसके चलते एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट मिल सकती है।
 
मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली में आज से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस वजह से दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार होगा।
 
एजेंसी के अनुसार, पहाड़ों पर एक हल्के पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री भी हो सकती है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इस वजह से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में कई स्थानों पर अगले 2 दिनों के बाद तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ सकती है। 
 
स्काईमेट के अनुसार, कोमोरिन क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ 23 नवंबर को पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंच सकता है।
 
मध्यप्रदेश में 26 और 27 नवंबर को हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद तापमान में तेजी से गिरावट होगी और तेज सर्दी शुरू हो जाएगी। 
 
आज तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है। 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख