sundarkand

Weather Update : 7 राज्यों में चलेगी धूल भरी आंधी, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Updated: रविवार, 21 मई 2023 (10:44 IST)
Weather Update : पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में 23 मई तक धूल भरी आंधी की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।
 
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में आज लू चलने की संभावना है। राजस्थान का बीकानेर 45.5 डिग्री तापमान के साथ देश में सबसे गर्म रहा।
 
IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। गर्म तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 24 से 26 मई तक यहां फिर बारिश और आंधी की संभावना है।

मध्यप्रदेश में खजुराहो में तापमान 44.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रातलाम, नौगांव, खरगोन और गुना में भी तापमान 42 डिग्री पार पहुंच गया। इंदौर में शनिवार शाम आंधी के साथ ही तेज बारिश हुई। शहर में कई स्थानों पर ओले भी गिरे। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश की वजह से कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। इस वजह से इंदौर महू के बीच रेल यातायात भी प्रभावित हुआ।
 
मौसम विभाग के अनुसार, स्थितियां दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल है। मानसून अगले 3 दिनों के दौरान बंगाल की दक्षिण खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और अंडमान और निकोबार द्वीप के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से भारी बारिश हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
 
स्काईमेट के अनुसार एक ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर सक्रिय हो रहा है। इस वजह से दिल्ली और उत्तरी मैदानी इलाकों के मौसम में बड़ा बदलाव होगा। 21 मई की रात से ही हल्की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। 23 मई से बारिश बढ़ेगी। 23 से 28 मई तक इस बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा बना रहेगा। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख