Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

देश में सामान्य से 7 फीसदी ज्यादा बारिश, यूपी समेत 8 राज्यों में कम बरसा पानी

मंगलवार, 20 सितम्बर 2022 (07:42 IST)
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिन में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के वापस लौटने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून का मौसम 1 जून से शुरू होता है और 30 सितंबर तक जारी रहता है। 
 
आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और कच्छ के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।
 
विभाग के अनुसार, भारत में 1 जून से 19 सितंबर के बीच 872.7 मिमी बारिश हुई, जो इस अवधि में होने वाली 817.2 मिमी की सामान्य वर्षा से 7 प्रतिशत अधिक है।
 
हालांकि उत्तर प्रदेश और बिहार सहित आठ राज्यों में कम बारिश हुई, जिससे इस खरीफ मौसम में कृषि उत्पादन कम हो सकता है। झारखंड, दिल्ली, पंजाब, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर अन्य राज्य हैं, जहां कम वर्षा दर्ज की गई है।
 
पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तर कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
सिक्किम पश्चिम असम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, केरल और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कोंकण और गोवा और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई।
 
आज कैसा रहेगा मौसम : अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश की संभावना है।
 
पूर्वोत्तर भारत, आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, केरल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और दक्षिण गुजरात में हल्की बारिश हो सकती है।
 

Show comments

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

अयोध्‍या चढ़ावा विवाद को लेकर सोमवार को होगी ट्रस्‍ट की बैठक, ट्रस्टी चंपत राय समेत कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

गाजियाबाद में चलती कार में 'क्लिनिक', अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

उत्तराखंड सरकार के 5 साल, मुख्यमंत्री धामी का दमदार नेतृत्व, प्रदेश की राजनीति में रचा नया इतिहास

अगला लेख