Hanuman Chalisa
✕

बिहार के 3 जिलों में आसमानी आफत, बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

Updated: मंगलवार, 20 सितम्बर 2022 (17:19 IST)
पटना। बिहार के 3 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और आंधी के कारण 11 लोगों की मौत हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिवार के सदस्यों को 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

क्यों गिरती है आसमानी बिजली? जानिए बचने के लिए क्या करें?
नीतीश कुमार ने एक बयान में कहा कि पूर्णिया और अररिया में 4-4 और सुपौल में 3 लोगों की आंधी और आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।
 
उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। सभी मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
 
मुख्यमंत्री ने लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने और दुर्घटना से बचने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सुझावों का पालन करने की भी अपील की।

कहां होता है आकाशीय बिजली की चपेट में आने का ज्यादा खतरा : आकाशीय बिजली अधिकतर बारिश के मौसम में गिरती है। खुले आसमान के नीचे, हरे पेड़ के नीचे होते हैं, पानी के करीब होते हैं या फिर बिजली और मोबाइल के टॉवर के नजदीक में होने पर इसकी चपेट में आने का खतरा अधिक रहता है।
 
क्यों गिरती है आसमानी बिजली : बिजली गिरना असल में स्थैतिक ऊर्जा का निकलना होता है जब धरती और बादलों के बीच विद्युत चार्ज बिगड़ जाता है, आसमान में बहुत बड़ा इलेक्ट्रिक स्पार्क है, मीनार, ऊंचे पेड़, घर या इंसान जब पॉजिटिव चार्ज हो जाते हैं तब उससे पॉजिटिव इलेक्ट्रिसिटी निकलकर ऊपर की ओर जाती है, इसे स्ट्रीमर कहते हैं बादल के निचले हिस्से में मौजूद निगेटिव चार्ज स्ट्रीमर की ओर आकर्षित होता है, जिससे बिजली धरती पर गिरती है। यही कारण है कि ऊंची चीजों पर बिजली गिरने की आशंका अधिक होती है।

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, उत्तर से दक्षिण भारत तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

लाहौर को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बनी दिल्ली! 1000 मीटर तक छाई जहरीली स्मॉग की परत; इन 18 शहरों में 'रेड अलर्ट'

जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर 5 साल के लिए बढ़ा प्रतिबंध

भारत समेत किन देशों में माइक्रोसॉफ्ट हुआ ठप्‍प, कौन-कौनसी सर्व‍िस नहीं कर रही काम?

दिल्ली बनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, लाहौर को पछाड़ा

अगला लेख