Hanuman Chalisa

यूपी में बारिश ने ली 18 लोगों की जान, राजस्थान भी पानी पानी, क्या है अन्य राज्यों का हाल?

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और केरल के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

Updated: रविवार, 20 जुलाई 2025 (09:08 IST)
Weather Update : राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और केरल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में वर्षा जन्य हादसों में 18 लोगों की जान चली गई। राजस्थान के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विभाग ने रविवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और केरल के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 
यूपी में 18 की मौत :  उत्तर प्रदेश में मानसून का कहर सबसे ज्यादा रहा और यहां बारिश से संबंधित घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 8 की मौत अत्यधिक बारिश के कारण डूबने से हुई, जबकि 2 की मौत सांप के काटने से हुई।
 
राजस्थान में भारी बारिश का कहर : दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव के चलते राज्य के अजमेर, पुष्कर, बूंदी, सवाई माधोपुर और पाली सहित अनेक शहरों में भारी बारिश से बाढ़ से हालात नजर आए। अजमेर में भारी बारिश के कारण शहर के सभी तालाब और झीलें 'ओवरफ्लो' हो गई हैं। सुभाष नगर कॉलोनी, सागर विहार, वन विहार कॉलोनी, ईदगाह कॉलोनी, वैशाली नगर, आम तालाब, गुलाब बाड़ी जैसे इलाकों में 3 से 4 फुट पानी भर गया था, जिससे बड़ी संख्या में नागरिक फंसे हुए थे। SDRF ने मूसलाधार बारिश से प्रभावित अजमेर जिले में 176 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
 
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 20 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में कमी होने व भारी बारिश से आगामी एक सप्ताह राहत मिलने की पूरी संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान में 27-28 जुलाई के आसपास भारी बारिश का एक और दौर पुनः सक्रिय होने की उम्मीद है।
 
 
क्या है हिमाचल का हाल : हिमाचल प्रदेश में आईएमडी ने रविवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा के लिए 'येलो अलर्ट' भी जारी किया गया है। 9 जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार, राज्य में कुल 141 सड़कें अभी भी बंद हैं, जबकि शनिवार शाम तक 58 जलापूर्ति योजनाएं और 28 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रभावित मंडी जिले में 94 सड़कें बंद हैं, जबकि कुल्लू जिले में 33 सड़कें बंद हैं।
 
केरल के 5 जिलों में रेड अलर्ट : केरल में आईएमडी ने पांच उत्तरी जिलों (मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड) में भारी बारिश के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है, जहां लगातार बारिश से कई शहरों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है और यातायात बाधित हो गया है। एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर और पलक्कड़ जिलों को भारी वर्षा के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' के तहत रखा गया है।
 
बंगाल में भारी बारिश की संभावना : मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के प्रवाह और नमी की अधिकता के कारण उत्तर बंगाल के जिलों में 22 जुलाई तक कहीं-कहीं अत्याधिक भारी बारिश होने की संभावना है। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार जैसे उप-हिमालयी जिलों में 22 जुलाई तक भारी से अत्याधिक भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण बंगाल के दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर और पूर्व मेदिनीपुर जिलों में 23 जुलाई से भारी बारिश होने की संभावना है। 
edited by  : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

कौन हैं जंतर-मंतर के वायरल हो रहे मोहम्मद इरफान? क्यों राहुल गांधी पहुंचे उनके घर?

सभी देखें

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना का बड़ा आश्वासन, केंद्र से मूंग खरीद लक्ष्य बढ़ाने की मांग

यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर फंसे 13 भारतीय नाविक, ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच जान का खतरा

NEET विवाद, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, छात्रों के उत्पीड़न का लगाया आरोप

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

योगी सरकार की उपलब्धि, 7 लाख से अधिक आवासीय रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने में यूपी दूसरे स्थान पर

अगला लेख