dharma sangrah
✕

Weather Update: हिमाचल में बारिश से भूस्खलन में दबी कार, इन राज्यों में फिर बारिश के आसार

Updated: रविवार, 2 अप्रैल 2023 (09:12 IST)
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

ALSO READ: सावधान, भारत में अप्रैल से जून तक पड़ेगी भीषण गर्मी
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े। जम्मू, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, अडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा बारिश हुई। हरियाणा और दक्षिण ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर ओले गिरे।
 
आईएमडी के पूर्वानुमान में कहा गया है कि पश्चिमी विक्षोभ (के असर से 3 और 4 अप्रैल को उत्तर पश्चिम भारत के कुछ राज्यों में बारिश-आंधी, बिजली के साथ ओले गिरने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में 2 से 5 अप्रैल के दौरान बारिश-आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। अगले कुछ दिनों के दौरान दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में कई जगहों पर छिटपुट से मध्यम बारिश-आंधी, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है।

ALSO READ: Chardham Yatra 2023 : चारधाम यात्रा में बारिश से पड़ा खलल, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
हिमाचल में भूस्खलन में दबी कार : हिमाचल प्रदेश में रूक-रूक की हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण कई इलाकों में बिजली के खंभों और ट्रांसफॉर्मर को नुकसान पहुंचा। इनमें से ज्यादातर की मरम्मत कर ली गई है और बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। शिमला जिले के रामपुर इलाके के जिओरी-सराहन रोड पर रूक-रूक की हो रही बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक खाली कार दब गई। 
 
मौसम विभाग ने 2 अप्रैल की रात को उत्तरी-पश्चिमी भारत में पहुंचने वाले ताजा पश्चिमी विच्छोभ के कारण 3 और 4 अप्रैल को संभावित बवंडर की आशंका जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। पहाड़ी राज्य में 7 अप्रैल को भी बारिश होने का अनुमान है।

यूपी के 9 जिलों में ओलावृष्टि : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, बरेली, सीतापुर, अलीगढ़, मुरादाबाद, सोनभद्र, हमीरपुर, सम्भल तथा उन्नाव में ओलावृष्टि हुई। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मार्च में प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में हुई असमय वर्षा और ओलावृष्टि के कारण किसान और कृषि उपज पर व्यापक दुष्प्रभाव पड़ा है। पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश के नौ जनपदों में ओलावृष्टि की सूचना है तथा संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है।
 
योगी आदित्यनाथ ने विगत 24 घंटों में ओलावृष्टि/वर्षा से हुई फसल क्षति का सर्वेक्षण तत्काल कराकर प्रभावित किसानों को अनुदान राहत प्रदान किए जाने के निर्देश संबंधित जिलाधिकारियों को दिए हैं।
 
15 मार्च, 2023 से प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश/ओलावृष्टि से 10 जिलों में कुल 34137.52 हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल तथा कुल एक लाख दो हजार 497 किसानों के प्रभावित होने की खबर है।

दिल्ली में हल्की बारिश : दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम हल्की बारिश दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से 5 डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 
Edited by  : Nrapendra Gupta 
 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख