sundarkand
✕

हिमाचल में बर्फबारी, राजस्थान में बारिश, जानिए देश में कैसा रहेगा मौसम?

Updated: रविवार, 18 फ़रवरी 2024 (08:57 IST)
Weather update : हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में आगामी रविवार और सोमवार को भारी बारिश, बर्फबारी और आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 18 से 22 फरवरी के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश, आंधी, वज्रपात व ओलावृष्टि होगी। हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
 
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट : मौसम कार्यालय ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश/बर्फबारी और मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि, तेज हवाएं चलने की संभावना है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
 
मौसम कार्यालय के मुताबिक 20 और 21 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं और आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश/बर्फबारी और तूफान की भविष्यवाणी की गई है। इन दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी की गई है।
 
निवार रात पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी हिमालय के प्रभावित होने की वजह से निचले इलाकों में इस अवधि में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश, मध्य और ऊंची पहाड़ियों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
 
अधिकांश स्थानों पर शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। जनजातीय किन्नौर के कल्पा और केलोंग, लाहौल-स्पीति जिलों में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से क्रमश: 10 और 6 डिग्री अधिक है।
 
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ : मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में अगले हफ्ते फिर हल्की बारिश हो सकती है। 19-20 फरवरी को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
 
बीते 24 घंटे में राज्य में न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 5.8 डिग्री, अलवर में 6.6 डिग्री, सीकर में 7.4 डिग्री, चुरू में 8.6 डिग्री व सिरोही में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
अगले 24 घंटों में देश में कैसा रहेगा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के मद्देनजर, 17 से 22 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में व्यापक रूप से भारी बारिश, बर्फबारी के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है।
 
18 से 20 फरवरी के बीच जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में और 19 और 20 फरवरी को उत्तराखंड में हल्की से माध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी संभव है।
 
19 से 21 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में, 19 से 20 फरवरी के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 20 से 22 फरवरी के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 20 से 22 फरवरी के बीच और उत्तरी राजस्थान में 19 और 20 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
 
19 से 20 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 30 से 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ आंधी और बिजली गिर सकती है। सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश की संभावना है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख