suvichar

उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा गहरे दबाव का क्षेत्र, 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

Updated: मंगलवार, 17 सितम्बर 2024 (08:47 IST)
weather updates : गंगीय पश्चिम बंगाल पर गहरे दबाव का क्षेत्र बना है। इसके आज उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश,  छत्तसीगढ़ समेत 13 राज्यों में अगले दो दिन गरज के साथ जोरदार बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
 
मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना है। यहां लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने व बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है।
 
झारखंड में तीन दिन से हो रही लगातार बारिश : झारखंड में लगातार 3 दिन से भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार तेज बारिश की वजह से स्वर्णरेखा और खरकई नदियों का जलस्तर सोमवार को खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। स्थानीय मौसम कार्यालय ने अगले 48 घंटे के दौरान झारखंड में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से राहत मिलने की संभावना जताई है। झारखंड में एक जून से 15 सितंबर तक 822.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में यहां बारिश का समान्य स्तर 927.9 मिमी है। यानी इस अवधि के दौरान वर्षा में 6 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।
 
उत्तर प्रदेश में उफान पर नदियां : उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण उत्तर प्रदेश में गंगा व घाघरा समेत कई नदियां उफान पर हैं तथा पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में वर्षाजनित हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, गंगा नदी कचला ब्रिज (बदायूं), गाजीपुर और बलिया में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जबकि शारदा नदी पलियाकलां व शारदा नगर (लखीमपुर खीरी) और घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज (बाराबंकी), बलिया व अयोध्या में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
 
 
राजस्थान में बारिश का दौर फिर शुरू होने की संभावना : राजस्थान में बारिश का दौर इस सप्ताह एक बार फिर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 18-19 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में मेघ गर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। 18 सितंबर को भरतपुर, जयपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

कोटा, उदयपुर संभाग में भी कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा 18-19 सितंबर को शेखावाटी क्षेत्र व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

LIVE: अभिजीत दीपके को टाइफाइड, वीडियो पोस्ट कर कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई

आगरा में विकास की नई रफ्तार, मेट्रो और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स से उभर रहा इंडस्ट्रियल हब

गुजरात में 5 वेदर सिस्टम सक्रिय; अहमदाबाद और कच्छ समेत 4 जिलों में रेड अलर्ट, 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश?

'मेट्रो, इंटरनेट और खाना बंद करा दिया, पेपर लीक नहीं रोक पाए', जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

6 दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, 6,269 श्रद्धालुओं का जत्था बालटाल मार्ग से रवाना

अगला लेख