Daily Horoscope
✕

दिल्ली में बारिश, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

Updated: मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023 (08:56 IST)
Weather Update : जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से पारा नीचे लुढ़क गया है। दिल्ली में बारिश से लोगों को गरमी से राहत  मिली।
 
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सोमवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। दिल्ली में हवाओं के कारण आज पारा गिरकर 30.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। नोएडा, इंदिरापुरम, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली कड़कने के साथ बारिश दर्ज की गई।

इन राज्यों में बर्फबारी : दिल्ली में बारिश, पहाड़ी राज्यों में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सोमवार को बर्फबारी हुई। इस वजह से यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आने वाले दिनों में भी पर्वतीय क्षेत्रों के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है।
 
हिमाचल के रोहतांग सहित कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, मंडी और सिरमौर जिले में बर्फबारी हुई।
 
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ में बारिश व हिमपात ने मौसम सर्द कर दिया है। बद्रीनाथ व केदारनाथ धाम में सोमवार को भी सुबह से बारिश व दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हो गई है। केदारनाथ धाम में कहीं पर लगभग पांच तो कहीं दस से पंद्रह सेमी तक बर्फ जम गई है।
 
इन राज्यों में बरसा पानी : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई। पंजाब, उत्तर पश्चिम राजस्थान, जम्मू कश्मीर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजस्थान में ओलावृष्टि हुई।
 
लद्दाख, हरियाणा, राजस्थान, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक और दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
 
आज कैसा रहेगा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि संभव है।
 
दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी बिहार में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिणी कोंकण और गोवा और रायलसीमा में भी हल्की बारिश की संभावना है।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

अगला लेख