ganesh chaturthi

Weather Update : 3 राज्यों में चलेगी धूल भरी आंधी, 2 में लू से हालात

Updated: बुधवार, 17 मई 2023 (11:08 IST)
Weather Update : पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है। ओडिशा और आंध्रप्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। यहां लू से हालात बने हुए हैं।
 
मौसम विज्ञानियों ने पश्चिमोत्तर भारत में पिछले 5 दिन से भयंकर गर्मी, वर्षा के अभाव में मिट्टी के शुष्क होने और बीती आधी रात से तेज हवा चलने को इस धूल भरे मौसम के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
 
भारत में कैसा रहेगा मानसून : मौसम विभाग कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इस साल केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन में थोड़ी देरी होने की संभावना है। केरल में मानसून के चार जून को पहुंचने की संभावना है। दक्षिणी राज्य में मानसून पिछले साल 29 मई को, 2021 में तीन जून को और 2020 में एक जून को पहुंचा था।
 
भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगे बढ़ना केरल के ऊपर मानसून के आरंभ से चिन्हित होता है और यह गर्म और शुष्क मौसम से वर्षा के मौसम में रूपांतरण को निरुपित करने वाला एक महत्वपूर्ण संकेत है। जैसे-जैसे मानसून उत्तर दिशा में आगे की ओर बढ़ता है, इन क्षेत्रों को चिलचिलाती गर्मी के तापमान से राहत मिलने लगती है।
 
राजस्थान को गर्मी से राहत : राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के अनेक जिलों में धूलभरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की है।
 
मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन, वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। वहीं पश्चिमी इलाकों में कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि, धूलभरी आंधी और तेज हवाएं दर्ज की गई।
 
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिन तक अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाडा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर सहित 20 से अधिक जिलों में धूलभरी आंधी, मेघगर्जन और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। 
 
पिछले 24 घंटों में इन राज्यों में बारिश : स्कायमेट वेदर डॉट कॉम के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के उत्तरी तट और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें देखी गईं तथा एक-दो स्थानों पर तेज बारिश भी हुई। राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली में धूल भरी आंधी के साथ छिटपुट हल्की बारिश हुई। गुजरात क्षेत्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम: स्कायमेट के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है।
 
पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है। केरल और दक्षिण कर्नाटक में हल्की बारिश के साथ एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है। ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख