dharma sangrah
✕

ऑस्ट्रेलिया ने रद्द की क्वाड समिट, क्या है इसका बाइडन कनेक्शन

Updated: बुधवार, 17 मई 2023 (10:27 IST)
Quad Summit : ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने बुधवार को अगले हफ्ते होने वाली क्वाड समिट रद्द करने का ऐलान किया। कहा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया ने यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बैठक में शामिल न हो पाने की वजह से लिया है।
 
राष्ट्रपति अल्बानीज ने माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें क्वाड में शामिल साथियों के इस दौरे की तारीखों को आगे बढ़ाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत और जापान के प्रधानमंत्रियों ने इस बैठक की तारीख बदलने और इसे जल्द से जल्द आयोजित करने पर सहमति जताई है। 
 
इतिहास में पहली बार अमेरिकी ऋण अदायगी में चूक को रोकने के लिए वह विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी से इस मुद्दे पर चर्चा करने वाले हैं और उन्होंने अनिश्चितता एवं गंभीर व्यापक बातचीत का हवाला देते हुए अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा रद्द करने का फैसला किया है।

बाइडन ने कहा कि मैंने आज ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज से बात की और उन्हें वर्तमान हालात के बारे में बताया। मुझे लगता है कि इस बारे में भरपूर सहमति बन रही है कि ऋण अदायगी में चूक कोई विकल्प नहीं है। हमारी अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ जाएगी।
 
गौरतलब है कि क्वाड की बैठक 24 मई को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में होनी थी। इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में शामिल होने वाले थे। क्वाड में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल है।
 
जापान की अध्यक्षता में जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी 19 से 21 मई तक जापान के हिरोशिमा जाएंगे। यहां उनकी मुलाकात राष्‍ट्रपति बाइडन, प्रधानमंत्री अल्बनीज और प्रधानमंत्री किशिदा से हो सकती है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट के करीब पहुंचा चक्रवात अकवान, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट की ओर बढ़ा चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

अगला लेख