Daily Horoscope

17 जुलाई को कहां कैसा रहेगा मौसम, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Updated: बुधवार, 17 जुलाई 2024 (09:08 IST)
Weather Update : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बुधवार को उत्तर भारत, दिल्ली और बिहार में कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। आईएमडी ने महाराष्ट्र, गोवा, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है।
 
छत्तीसगढ़ व आसपास के क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है तथा बंगाल की खाड़ी में 18 जुलाई के आसपास एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। ALSO READ: भारी बारिश के चलते बिजली के खंभे पर चढ़ा अजगर, करंट लगने से मौत
 
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम : मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में अगले 4-5 दिन मानसून के सक्रिय रहने तथा कोटा एवं उदयपुर संभाग में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर एवं बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश होने का अनुमान है और 17 जुलाई को जोधपुर संभाग तथा 18 जुलाई को शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
 
केरल में बारिश का दौर जारी : मध्य और उत्तरी केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए मालंकारा और कल्लारकुट्टी बांध के द्वार खोल दिए गए हैं। कई इलाकों में पेड़ों के उखड़ने तथा मामूली भूस्खलन होने की घटनाएं दर्ज की गई। पेरियार, मुथिराप्पुझा, थोडुपुझा और मुवाट्टुपुझा नदियों के किनारे रह रहे लोगों से सतर्क रहने का अनुरोध किया गया है। 
 
दिल्ली में मध्यम स्तर की बारिश की संभावना : दिल्ली में मंगलवार को मौसम उमस भरा रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहने और मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम और तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मध्यप्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट : मध्यप्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। आंधी - बारिश का स्ट्रांग सिस्टम बना हुआ है। इंदौर समेत राज्य के 18 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। अगले 5 दिन तक यहां बारिश का स्ट्रांग सिस्टम बना रहेगा। 
 
असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार :  असम में बाढ़ की स्थिति में मंगलवार को सुधार हुआ और बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या घटकर करीब चार लाख हो गई। ब्रह्मपुत्र सहित कुछ प्रमुख नदियां कई स्थानों पर खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। 16 जिले अभी भी बाढ़ से प्रभावित है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में समग्र सुधार को देखते हुए आज से हल्के मोटर वाहनों और बसों को राष्ट्रीय राजमार्ग के काजीरंगा खंड से सामान्य रूप से चलने की अनुमति दी जाएगी, हालांकि वाहन की गति सीमा अभी भी लागू रहेगी।
 
Edited by : Nrapendra Gupta
Photo courtesy : India Meteorological Department
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

UP की 'दीदियां' अब ग्लोबल मार्केट में मचाएंगी धूम, 3 हजार से ज्यादा देसी उत्पाद ONDC, Amazon-Flipkart पर बिकेंगे

अगला लेख