sundarkand
✕

Weather Update : बिहार समेत कई राज्यों में लू का अलर्ट, हिमाचल में हिमस्खलन की चेतावनी

राजस्थान से पंजाब तक बनी एक द्रोणिका की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

Updated: रविवार, 16 मार्च 2025 (08:23 IST)
Weather Update India : देश के कई राज्यों में गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। अगले 3 दिनों में देश के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है, जबकि कई राज्यों में ओलावृष्टि और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इधर हिमाचल प्रदेश में 4 स्थानों पर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। 
 
पूर्वी बांग्लादेश में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, इसके धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है। वहीं असम और राजस्थान में भी चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं। राजस्थान से पंजाब तक बनी एक द्रोणिका की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है।
 
मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है। असम, मेघालय, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।
 
ओडिशा, सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और राज्य के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। 
 
कैसा है दिल्ली का मौसम : भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसमी औसत से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। रविवार को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। राष्‍ट्रीय राजधानी में आन हल्की बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। रविवार को न्यूनतम तापमान 20.05 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.88 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
 
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट : हिमाचल प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 24 घंटों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। चंडीगढ़ स्थित रक्षा भूसूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने शनिवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें अगले 24 घंटों में चंबा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की आशंका जताई गई है।
 
कश्मीर घाटी में ताजा हिमपात : कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार को हिमपात हुआ जबकि कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा जिलों के मैदानी इलाकों में बर्फबारी हुई। इसके अलावा, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटन स्थलों पर भी हिमपात दर्ज किया गया। बांदीपोरा जिले के गुरेज, कुपवाड़ा के कुछ इलाकों और घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे घाटी में ठंड बढ़ गई है। कई इलाकों में रविवार सुबह हल्की बारिश हो सकती है।
 
edited by : Nrapendra Gupta
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Saudi Arabia : रियाद एयरपोर्ट पर दो हमले, 3 नागरिकों की मौत; हूतियों ने ली जिम्मेदारी, सऊदिया एयरलाइंस का विमान भी क्षतिग्रस्त

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

शराब ठेके के बदले 1 करोड़ रुपये रिश्वत लेने के मामले में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अपने OSD को हटाया, मामले के दिए जांच के आदेश

'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

जेवर एयरपोर्ट अब नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट में कई अहम फैसले

अगला लेख