suvichar

राजस्थान के 23 शहरों में पारा 44 के पार, जम्मू में मौसम का सबसे गर्म दिन, केरल में भारी बारिश का अलर्ट

Updated: रविवार, 15 मई 2022 (08:07 IST)
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। राजस्थान के धौलपुर में पारा 48.5 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं जम्मू में भी मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। हालांकि असम, केरल आदि कई राज्यों में बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।   
 
राजस्थान के 23 शहरों में पारा 44 के पार : राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है जहां 23 शहरों में शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान धौलपुर में रहा जहां पारा 48.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज गर्मी व लू चलने के कारण आम जनजीवन ठप सा हो गया है और लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं।
 
राज्य के गंगानगर में अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 48.2 डिग्री, करौली में 47.9 डिग्री, संगरिया में 47.8 डिग्री, चुरू में 47.5 डिग्री, जैसलमेर और फलोदी में 47.4 डिग्री, अलवर और पिलानी में 47.3 डिग्री, नागौर में 47 डिग्री, सवाई माधोपुर में 46.9 डिग्री, अंता में 46.8 व बूंदी में 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
 
मौसम विभाग ने रविवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू जिलों में अति उष्ण हवाएं चलने की चेतावनी (रेड अलर्ट) जारी की है। वहीं झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और नागौर जिलों के लिए तेज लू चलने का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।
 
जम्मू में मौसम का सबसे गर्म दिन : जम्मू में शनिवार को पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं, जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में तेज गर्मी का प्रकोप रहा। जम्मू शहर में अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से 6.6 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा, जिसके चलते दोपहर के समय लोग घरों में रहने को मजबूर हुए। पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में भी पारा चढ़ा हुआ है और शनिवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
 
भीषण गर्मी की चपेट में दिल्ली : दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी से शनिवार को पूरे दिन लोग बेहाल रहे और राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आईएमडी ने कहा कि मुंगेशपुर में अधिकतम पारा 47.2 डिग्री सेल्सियस तो नजफगढ़ में 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही स्थानों पर पारा सामान्य से कम से कम सात डिग्री ज्यादा रहा। विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शहर में रविवार को और भीषण गर्मी पड़ सकती है तथा इसके लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है।
 
असम में भारी बारिश, रेल यातायात प्रभावित : लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के लुमडिंग-बदरपुर खंड में कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते लुमडिंग मंडल के लुमडिंग-बदरपुर पर्वतीय खंड के अनेक हिस्सों में जलभराव को देखते हुए कई ट्रेन रद्द अथवा आंशिक तौर पर रद्द कर दी गई हैं।
 
केरल में मौसम विभाग की चेतावनी : भारी बारिश को संभावना को देखते हुए आईएमडी ने 16 मई तक केरल के एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों के लिए रेड अलर्ट जबकि दक्षिणी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।
 
आईएमडी ने कहा कि केरल तट पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है और मछुआरों को 16 मई तक समुद्र की तरफ न जाने की सलाह दी गई है। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख