biodatamaker

पंजाब से राजस्थान तक लू का अलर्ट, किन राज्यों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले?

Updated: मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 (08:23 IST)
Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले 5 दिनों तक भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि की संभावना है। हालांकि उत्तर-पश्चिम भारत में कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बारिश हो सकती है।
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राजस्थान में 19 अप्रैल तक भीषण गर्मी के साथ ही लू चलने की आशंका है। 15-17 अप्रैल के दौरान गुजरात, 16-18 अप्रैल के दौरान पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी लू चल सकती है। 
 
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान आंतरिक महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद 2 दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। अगले 4 दिनों के दौरान गुजरात में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
 
हालां‍कि 18 अप्रैल तक ओडिशा, असम, मेघायल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड और बिहार में भारी बारिश के साथ ही ओले गिर सकते हैं। अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
 
राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप : राजस्थान में सोमवार को बाड़मेर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 45।4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फलोदी में दिन का तापमान 44.2 डिग्री रहा। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री, जोधपुर में 42.1 डिग्री, बीकानेर में 41.7 डिग्री, जालौर में 41.6 डिग्री, चूरू में 41.4 डिग्री, कोटा और डबोक (उदयपुर) में 40.2 डिग्री और जयपुर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
कश्मीर से उत्तराखंड तक ओलावृष्टि के आसार : पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 18 और 19 अप्रैल को पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। 18 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ओलावृष्टि की संभावना है। 18 और 19 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी ओलावृष्टि हो सकती है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख