Hanuman Chalisa

Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, मध्यप्रदेश में भी पारा 48 के पार

Updated: शनिवार, 14 मई 2022 (11:48 IST)
नई दिल्ली। राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। यहां कई स्थानों पर पारा 48 डिग्री के पार पहुंच गया है, गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है।
 
एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तटीय आंध्रप्रदेश पर बना हुआ है, जो औसत समुद्र तल से 5.8 तक फैला हुआ है। एक अन्य चक्रवात परिसंचरण मध्यप्रदेश का उत्तर- पश्चिमी भागों के ऊपर है। एक ट्रफ रेखा पश्चिम मध्यप्रदेश पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से बिहार तक फैली हुई है। एक और ट्रफ रेखा बिहार से ओडिशा तक जा रही है। 16 मई से पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।
 
कई स्थानों पर तापमान 48 पार : राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की लहर है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश, हरियाणा और गुजरात के कुछ स्थानों पर लू चल रही है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले स्थित नौगांव में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही राजस्थान के बाड़मेर और गंगानगर के 48.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के बाद यह देश का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा।
 
मौसम विभाग (आईएमडी) के पीके साहा ने बताया कि मध्यप्रदेश में छतरपुर के नौगांव और खजुराहो एवं रायगढ़ जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने बताया कि भोपाल, ग्वालियर, गुना, शाजापुर, सागर, दामोह, सतना, खंडवा और खरगोन में भी ‘लू’ का प्रकोप है।

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट : IMD ने 'ऑरेंज' अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को पारा 46 से 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है, जिससे अगले दो दिन राष्ट्रीय राजधानी में लू चलने और भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है।
 
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को नजफगढ़ में तापमान बढ़कर 46.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जाफरपुर और मुंगेशपुर में मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान क्रमश: 45.6 डिग्री सेल्सियस और 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो साल के इस मौसम के लिए सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। पीतमपुरा में भी लू की स्थिति बनी रही और अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
यहां बारिश की संभावना : अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, केरल, दक्षिण कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, रायलसीमा और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
 
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, ओडिशा, दक्षिण कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ और विदर्भ के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। पूर्वी राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, गुजरात के दिल्ली भागों में विदर्भ और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में लू चल सकती है।
 
मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मेघालय और असम के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
केरल, तमिलनाडु, रायलसीमा, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड और उत्तरप्रदेश के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

रेलवे पर भड़कीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पत्र लिखा और कहा- इंदौर को अनाथ समझ लिया क्‍या?

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

अगला लेख