Hanuman Chalisa

यूपी में पारा 34 डिग्री पहुंचा, इन राज्यों में आज बारिश का अलर्ट

Updated: बुधवार, 13 मार्च 2024 (08:42 IST)
Weather Update : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज बारिश व बर्फबारी होने की संभावना जताई है। आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
 
पहाड़ी राज्यों में हल्की बर्फबारी : जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिली। हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई।
 
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम : मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबादी देखने को मिल सकती है। राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
 
यूपी में कहीं गर्मी, कहीं बारिश : वाराणसी, बहराइच, प्रयागराज, फतेहपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, झांसी, बस्ती, गाजीपुर, लखनऊ, मुरादाबाद और अलीगढ़ के साथ ही आगरा और मेरठ में गर्मी का अहसास हुआ। कई स्थानों पर पारा 34 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश की चेतावनी दी है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

ईरान से जंग हार चुका है अमेरिका, दुनिया भी यह मान चुकी है, किसके बयान से फिर सुलग उठा मिडिल ईस्‍ट?

यमुना के बाढ़ क्षेत्र को पर्यावरणीय क्षति पहुंचाने के सभी आरोपों से आर्ट ऑफ लिविंग मुक्त, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

कॉकरोच मैन अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, बिना इजाजत के सरकारी स्कूल में घुसने और धमकाने का आरोप

पुणे मंजे प्रेम, ‘छात्रों की गूंज’ में बोले राहुल गांधी, कहा, लड़कियां आजाद हों, हजारों लड़कियों ने राहुल के लिए बनाया दिल

राम की बडी बहन माता शांता की राखी अयोध्या से राष्ट्रपति, पीएम और सीएम को भेजी

अगला लेख