biodatamaker
✕

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, उत्तराखंड में रेड अलर्ट

Updated: रविवार, 13 अगस्त 2023 (13:08 IST)
Weather Update : हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत देश के पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने लोगों को जल जमाव वाले क्षेत्रों और कमजोर संरचनाओं वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है।
 
हिमाचल में 300 से ज्यादा सड़कें बंद : हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कई स्थानों पर भारी बारिश ने कहर बरपाया, जिससे बाढ़ व भूस्खलन हुआ और 300 से अधिक सड़कें बंद करनी पड़ीं। मंडी जिले में मंडी-शिमला राजमार्ग पर कांगो के पास सड़क धंसने के कारण हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार 12 यात्री घायल हो गए।
 
स्थानीय मौसम कार्यालय ने रविवार को राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट, जबकि सोमवार को भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त करते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।
 
उत्तराखंड में रेड अलर्ट : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया। यहां 13 और 14 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर में अगले 3 दिन तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में रूद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में हुए भूस्खलन के मलबे से बचावकर्मियों ने 2 और शव बरामद किए। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 7 हो गई। केदारनाथ के रास्ते में 4 अगस्त को हुए भूस्खलन में गौरीकुंड में 3 दुकानें मलबे के साथ बह गईं थीं।
 
पिछले 24 घंटों में यहां बरसा पानी : पिछले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश और दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर पूर्व बिहार, तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
उत्तरी पंजाब, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हुई।
 
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट : उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, यहां अगले दो दिनों के लिए क्षेत्र में ‘भारी से बहुत भारी बारिश’ की भविष्यवाणी की गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल, बिहार, अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय में भी तेज बारिश हो सकती है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

यूपी माध्यमिक विद्यालयों में 20 हजार 382 पदों पर होगी भर्ती

पहली बार एक्‍स पर आईं सोनिया गांधी, क्‍या है वजह, किस बारे में किया पहला पोस्‍ट?

​काशी का कायाकल्प : 35,156 करोड़ के विकास ने बदली तस्वीर, GDP बढ़कर 56,900 करोड़ पहुंची

अगला लेख