Hanuman Chalisa

Weather update : दिल्‍ली में 4 दिन रहेगा घना कोहरा, उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

बुधवार, 23 दिसंबर 2020 (09:10 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में अगले 4 दिनों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान के जमाव बिंदू से नीचे रहने के चलते कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। उत्तर प्रदेश के दूरदराज इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान देशभर में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। हालांकि तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर भारत में फिर से बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज एक डिग्री सेल्सियस यानी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।उत्तर भारत में आज कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। उत्तर भारत में फिर से बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। राजस्थान के कई हिस्सों में रात के तापमान में मामूली इजाफा हुआ है। वहीं चूरू मंगलवार को प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा।

हरियाणा और पंजाब में तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि राजस्थान में रात के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात के शून्य से चार डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है।

अगले 24 घंटों के दौरान देशभर में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। हालांकि तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल और आंतरिक ओडिशा में एक-दो स्थानों पर शीतलहर की स्थितियां जारी रहेंगी। तेलंगाना के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

कश्मीर में 40 दिन तक पड़ने वाली कड़ाके की ठंड के दौर यानी 'चिल्लई कलां' के दूसरे दिन भी घाटी में मौसम शुष्क रहा। चिल्लई कलां के दौरान बर्फबारी होने की बहुत अधिक संभावना रहती है। पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, आंतरिक तमिलनाडु, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह पर हल्की बारिश हुई। जम्मू और कश्मीर के ऊपरी इलाकों में भी कहीं-कहीं पर हल्की बारिश देखने को मिली है।

पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रही। तेलंगाना के कई हिस्से अब भीषण शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा देखने को मिला है।

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

WhatsApp और Telegram के Username Feature पर सरकार सख्त, 20 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

अगला लेख