ramcharitmanas
✕

Weather update : दिल्‍ली में झमाझम, MP, UP समेत कई राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

Updated: गुरुवार, 23 जुलाई 2020 (09:05 IST)
नई दिल्‍ली। दिल्ली समेत देश के ज्यादातर राज्यों में लगातार बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। अगले 2-3 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में भारी, मध्यम और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। असम के 26 जिले अब बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं, वहीं इससे 26,31,343 लोग प्रभावित हुए हैं, उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान सुरक्षित ले जाया गया है।

मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी दी है। बिहार में पिछले कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। आज भी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश से नदियों में उफान है। सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 16 टीमों को राज्य के अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है।

असम के 26 जिले अब बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं, वहीं इससे 26,31,343 लोग प्रभावित हुए हैं, उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान सुरक्षित ले जाया गया है। अब तक राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से 115 लोगों की जान जा चुकी है जिनमें 89 लोग बाढ़ से संबंधित घटनाओं में मारे गए, वहीं 26 ने भूस्खलन में जान गंवा दी। बाढ़ से राहत बचाव का कार्य लगातार जारी है।

उत्‍तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ समेत सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी और आसपास के जिलों में बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार अगले तीन दिन सुस्त रहेगी। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

राज्‍य में पहाड़ी जिले मौसम की मार झेल रहे हैं। बारिश के कारण हो रहे भूस्खलन से प्रदेशभर में 60 से अधिक मार्ग बाधित हैं। कुमाऊं में चीन सीमा को जोड़ने वाले तीन मार्ग पांच दिन से बंद हैं। इससे स्थानीय बाशिंदों के साथ अर्धसैनिक बलों को भी दिक्कत हो रही है।

राज्‍य में बादल फटने की घटनाएं पिछले दस वर्ष में बढ़ीं हैं। हालांकि पहले भी बादल फटते थे, लेकिन ऐसी घटनाएं दुर्गम इलाकों में या सघन वन क्षेत्रों में ही हुआ करती थीं, जिससे नुकसान भी इतना अधिक नहीं होता था, लेकिन ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं और ये शहरी क्षेत्रों में भी होने लगी हैं।
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद संभाग और खरगोन, गुना, अनूपपुर, डिंडौरी, बुरहानपुर, खंडवा, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा व मंडला जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं इंदौर, भोपाल, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कही-कहीं गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

पीएम मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष : सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

क्या विराट कोहली ने लिए प्रेमानंद महाराज से मिलने के 5 करोड़? क्रिकेटर की टीम ने बताया सच

कालिख के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण, ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पहुंची कलश यात्रा

3 साल बाद RBI ने बढ़ाई ब्याज दरें, अब होम-कार लोन चुकाना होगा ज्यादा महंगा

अगला लेख