ramcharitmanas

Axis Bank के बैंक परिचालन प्रमुख तहिलयानी ने इस्तीफा दिया

Updated: गुरुवार, 23 जुलाई 2020 (08:46 IST)
मुंबई। एक्सिस बैंक के परिचालन मामलों के प्रमुख नवीन तहिलयानी ने 7 महीने के भीतर ही पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ वे उन अधिकारियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने हाल में बैंक से इस्तीफा दिया है। सूत्रों ने यह भी कहा कि इस साल एक्सिस बैंक से जुड़े तहिलयानी टाटा एआईए में दोबारा जा सकते हैं और देश में परिचालन मामलों के प्रमुख हो सकते हैं।
ALSO READ: डॉ. हर्षवर्धन बोले, Covid 19 के बाद अर्थव्यवस्था को स्वस्थ बनाने में बैंकों की होगी महती भूमिका
इस बारे में संपर्क किए जाने पर बैंक के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि समूह के कार्यपालक और बैंक के रूपांतरण मामलों के प्रमुख तहिलयानी नवंबर में एक्सिस बैंक से हटेंगे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में बैंक के कार्यकारी निदेशक (खुदरा) प्रलय मंडल ने इस्तीफा दिया था और सीएसबी बैंक से जुड़े थे। उससे पहले मुख्य वित्त अधिकारी जयराम सिद्धरन ने इस्तीफा दिया था और पीरामल फाइनेंस के हाल में शुरू उपभोक्ता वित्त कारोबार से जुड़े।
 
एक्सिस बैंक के कार्यकारी निदेशक राजेश दहिया ने कहा कि नवीन ने बैंक में परिचालन और सेवा के मामले में महत्वपूर्ण बदलाव लाए। मैं उन्हें उनके योगदान के लिए धन्यवाद देता हूं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

थोक महंगाई 9.92% के पार, जानें आपकी जेब और रसोई के बजट पर क्या पड़ेगा असर

अगला लेख