biodatamaker
✕

Weather Update : चेरापूंजी में सर्वाधिक वर्षा, अगले 24 घंटे में कहां रहेंगे बादल मेहरबान...

Published: बुधवार, 24 जून 2020 (14:50 IST)
नई दिल्ली। भारत में मानसूनी बारिश की शुरुआत हो चुकी है। कुछ इलाके अभी भी ऐसे हैं, जहां मानसूनी बारिश का इंतजार है। इस बीच, मेघालय के चेरापूंजी में सर्वाधिक 356 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि मध्यप्रदेश दतिया, उज्जैन और सतना में भी तुलनात्मक रूप से अधिक वर्षा दर्ज की गई। 
 
ओडिशा के आंतरिक हिस्सों और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। स्काईमेट के अनुसार उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दक्षिणी झारखंड और उत्तरी ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ पहले की तरह बनी हुई है।
 
गुजरात और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे भागों पर विकसित हो गया है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों पर भी एक सर्कुलेशन बना हुआ है। साथ ही एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र केरल के तटों के पास अरब सागर के ऊपर विकसित हो गया है।
 
कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश के आसार : आगामी 24 घंटों के दौरान सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।
 
तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हरियाणा और पंजाब के उत्तरी भागों और उत्तरी तटीय भागों आंध्रप्रदेश तथा ओडिशा के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली, आंतरिक महाराष्ट्र और तेलंगाना में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की उम्मीद है।
 
10 स्थानों पर सर्वाधिक बारिश : चेरापूंजी (मेघालय), पासीघाट (अरुणाचल प्रदेश), धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), डिब्रूगढ़ (असम), वेंगुर्ला (गोवा), दतिया, उज्जैन एवं सतना (मध्यप्रदेश) नंदीग्राम (आंध्रप्रदेश), कारवार (कर्नाटक) ऐसे 10 स्थान हैं, जहां क्रमश: सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। 
 
बीते 24 घंटों के दौरान गोवा, तटीय कर्नाटक, उत्तर और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, असम और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भागों में मध्यम से भारी बारिश हुई। 
 
वहीं, उत्तरी तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, झारखंड के कुछ हिस्सों, शेष पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के मध्य और उत्तर पश्चिमी भागों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, कोंकण व गोवा में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई, मराठवाड़ा और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई।

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

दिल्ली इंटरनेट बैन पर सुप्रीम कोर्ट में झुकी सरकार: गृह सचिव गोविंद मोहन ने मांगी बिना शर्त माफी

गुजरात के छोटे उद्योगों को अब एक क्लिक पर मिलेगी सरकारी सहायता

CM योगी की मिशन शक्ति से बेटियों को मिला बड़ा मौका, 4 छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली निदेशक की कमान

LIVE: ECI मामले में विपक्ष की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, गृह सचिव ने मांगी माफी

CJP फंडिंग विवाद: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन के आरोपों पर भड़के अभिजीत दिपके, कहा- 'भारत के आंतरिक मामलों में दखल का हक किसने दिया?'

अगला लेख