suvichar

मौसम अपडेट : राजस्थान में गर्मी से हाहाकार, एमपी और यूपी में बदला मौसम का मिजाज

Updated: रविवार, 2 जून 2019 (10:02 IST)
नई दिल्ली। देश के कई इलाकों में शनिवार को भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिला और राजस्थान के चुरू में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। कई जगहों पर तापमान सामान्य से अधिक रहा और मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले सप्ताह से पहले इससे राहत मिलने की संभावना नहीं है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में पालम वेधशाला में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सफदरजंग वेधशाला ने यह 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है। स्काईमेट वेदर के महेश पालावत के अनुसार दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है।
 
राजस्थान में गर्मी से हाल बेहाल : थार के रेगिस्तान में बसे राजस्थान में गर्मी चढ़ते जेठ महीने के साथ अपने रौद्र रूप में आ गयी है। राज्य के अधिकांश हिस्से लू की चपेट में हैं और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बीते चौबीस घंटे में चुरू में पारा 50.8 डिग्री और गंगानगर में 49.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में शनिवार को तापमान 44 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। अजमेर में 44.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 45.2 डिग्री, कोटा में 46.0 डिग्री, बीकानेर में 47.9 डिग्री और जैसलमेर में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
 
यूपी को एक-दो दिनों में मिल सकती से गर्मी से राहत : उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान बांदा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 48.40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन में उत्तरप्रदेश के कुछ पूर्वी हिस्सों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इससे लोगों को प्रचंड तपिश से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि पश्चिमी भागों में गर्मी का कहर जारी रहने की सम्भावना है। प्रदेश के लगभग सभी मण्डल भीषण गर्मी से तप रहे हैं। 
 
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक हिस्से लू की चपेट में रहे। इस दौरान आगरा, वाराणसी, इलाहाबाद, मुरादाबाद, झांसी और मेरठ मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा।

मध्यप्रदेश में प्री मानसून गतिविधियां : प्री मानसून गतिविधियां शुरू होने की वजह से मध्यप्रदेश में लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। शनिवार को मंदसौर, नीमच, मनासा, रतलाम में आंधी के साथ बरसात हुई। हालांकि खजुराहों, ग्वालियर आदि स्थानों पर गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। 
 
7 जून के केरल पहुंचेगा मानसून : स्काईमेट के अनुसार, मानसून 7 जून के आसपास केरल पहुंच सकता है। मानसून की धीमी रफ्तार की वजह से इसके केरल पहुंचने में देरी हो रही है। इस एजेंसी ने पहले मानसून के 3 जून तक केरल पहुंचने का अनुमान जताया था। 
 
क्या है पंजाब और हरियाणा के हाल : पंजाब और हरियाणा में शनिवार को चिलचिलाती गर्मी के बीच हरियाणा के नारनौल में पारा 47.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार हिसार में तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक, 45.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। राज्य के अंबाला और करनाल में पारा क्रमश: 41.6 एवं 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
पंजाब के अमृतसर और लुधियाना में भी गर्मी का खासा प्रकोप रहा और यहां तापमान क्रमश: 45.7 और 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला में पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
ओडिशा में भीषण गर्मी का प्रभाव देखा गया और तटीय क्षेत्र में हवा में नमी का उच्च स्तर देखा गया। हिमाचल प्रदेश में कम से कम चार जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। यहां ऊना सबसे अधिक गर्म रहा और यहां का तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

अगला लेख