Hanuman Chalisa
✕

मौसम अपडेट : इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, मप्र को करना होगा इंतजार

Updated: सोमवार, 11 जून 2018 (09:22 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिमी मानसून के उत्तर दिशा की ओर तेजी से बढ़ने के बीच देश के पश्चिमी तट पर भारी बारिश हो रही है, वहीं मौसम विभाग ने मछुआरों को गहरे समु्द्र में नहीं जाने की सलाह दी है।


भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, तटीय कर्नाटक, गोवा और दक्षिणी कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश हुई। इसके अलावा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और केरल में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों के अलावा पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड में छिटपुट स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

मध्यप्रदेश में करना होगा इंतजार : मध्यप्रदेश को तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अरब सागर से धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल ठिठक गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मानसून बरसात के लिए अभी एक सप्ताह तक इंतजार करना पड़ सकता है।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

CM योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर UP, देश में पहले नंबर पर

यूपी के लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया 3% डीए, जानें Arrears का पूरा गणित

संत बोले, CM योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अगला लेख