dharma sangrah

शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

Updated: मंगलवार, 11 जनवरी 2022 (11:10 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी की वजह से देश के कई राज्यों में शीतलहर का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, असम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण तमिलनाडु, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की आशंका व्यक्त की है।
 
सोमवार को भी जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की वजह से जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश और बर्फबारी के चलते कई जगह भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
 
ओडिशा में कोरोना वारयस संक्रमण के पिछले सात महीने में सर्वाधिक 7,071 दैनिक मामले सामने आए और इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10.83 लाख हुई। दिल्ली के तीन कारागारों में 66 कैदी और 48 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। .............
Koo App
हिमाचल में हाल बेहाल : हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जनजातीय जिलों में दूध ब्रेड सहित आवश्यक सामान की आपूर्ति भी बाधित हुई है। कई क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित होने से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। समूचा प्रदेश शीत लहर की चपेट में है। भारी बर्फबारी से प्रदेश के तीन राष्ट्रीय उच्च मार्गो सहित 855 से ज्यादा सड़कें बंद है।
 
जिला शिमला में ही 260 से ज्यादा सड़के बाधित है। ऊपरी शिमला कुफरी, नारकंडा, चैपाल कुपवी मार्ग अवरुद्ध है। हांलाकि शिमला शहर की मेन सड़को पर यातायात बहाल हो गया है। सड़को को खोलने के लिए मशीनरी लगाई गई है। सड़क पर नमक रेता डाला जा रहा है जिससे फिसलन से बचा जा सके। हिमाचल में 1700 से ज्यादा बिजली ट्रांसफॉर्मर बंंद पड़े है। जिसकी वजह से कई जगह बिजली गुल है।
 
ठंड से ठिठुरा पंजाब : हिमाचल प्रदेश में हिमपात तथा पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जोरदार बारिश के कारण समूचा क्षेत्र ठिठुर गया। अब बारिश से तो राहत मिल जायेगी लेकिन प्रचंड शीतलहर और घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। मौसम केन्द्र के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम खुश्क रहेगा लेकिन शीतलहर और घना कोहरा सतायेगा। पिछले दो दिनों में भारी बारिश से आम जनजीवन पर असर पड़ा और फसलों को काफी नुकसान हुआ।
 
चंडीगढ में 23 मिमी बारिश तथा पारा 10 डिग्री रहा। बारिश के कारण आम जनजीवन पर असर पड़ा। पंजाब के लुधियाना का पारा 9 डिग्री, पटियाला 9 डिग्री, अमृतसर 8 डिग्री, बठिंडा 4 डिग्री, गुरदासपुर,फरीदकोट का पारा 7 डिग्री, मोहाली में 12 डिग्री पारा रहा।
 
हरियाणा में पिछले चौबीस घंटों में बारिश कम हुई तथा अंबाला का पारा 8 डिग्री, हिसार 7 डिग्री, करनाल 10 डिग्री, नारनौल 5 डिग्री, रोहतक 7 डिग्री , गुडगांव 8 डिग्री, भिवानी 10 डिग्री और सिरसा का पारा 8 डिग्री रहा। पंचकूला में 29 मिमी तक बारिश हुई।
 
ठंड से लंगूर की मौत : मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले के डालूपुरा गांव के लोगों ने ठंड से मरे एक लंगूर का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया और मृत्यु भोज भी दिया। यह मृत्युभोज शुक्रवार को दिया गया और इसमें करीब 1,500 लोग शामिल हुए। लंगूर की 29-30 दिसंबर की रात को ठंड लगने के कारण गांव में मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने 30 दिसंबर को विधि-विधान से लंगूर का अंतिम संस्कार किया था।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख