Hanuman Chalisa
✕

महाराष्‍ट्र से तमिलनाडु तक बारिश से बुरा हाल, जानिए आज कहां कैसा रहेगा मौसम?

Updated: रविवार, 10 जुलाई 2022 (13:09 IST)
नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों के दौरान, महाराष्‍ट्र से तमिलनाडु तक बारिश से बुरा हाल है। सौराष्ट्र और कच्छ, तटीय कर्नाटक और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में बारिश का कहर जारी रहा। असम को मिली बाढ़ से राहत। हालांकि यहां अभी भी 6 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ प्रभावित है।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट वेदर डॉट कॉम के अनुसार, केरल, दक्षिण छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, विदर्भ और दक्षिण मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान, गुजरात, कोंकण और गोवा, डाक कर्नाटक, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्य प्रदेश प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
राजस्थान, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम दिल्ली एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख