Hanuman Chalisa
✕

ठंड से ठिठुरी दिल्ली, कई राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति, जानिए क्यों बदला मौसम का मिजाज?

Updated: शनिवार, 10 जनवरी 2026 (11:49 IST)
Weather Update : दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। उत्तर पश्चिम भारत में कोहरे का कहर है। कई राज्यों में कोल्ड डे की स्थ‍िति बनी हुई है। दिल्ली में 2026 का सबसे ठंड दिन दर्ज किया गया। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डीप डिप्रेशन लगभग 10 किमी/घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा है।
 
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार में कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर की संभावना है।
 
राजस्थान के 20 जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पूर्वी भूमध्य रेखीय हिंद महासागर के ऊपर बने गहरे दबाव के कारण दक्षिण भारत में मौसम बिगड़ सकता है। आज तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की संभावना है। 10 जनवरी को केरल में भी भारी बारिश हो सकती है।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, उत्तर पंजाब और आसपास के क्षेत्रों पर बना चक्रवाती परिसंचरण, उपरोक्त पश्चिमी विक्षोभ में मिल गया है। हरियाणा के ऊपर प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उपोष्णकटिबंधीय जेट स्ट्रीम उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर सक्रिय है, जिसमें 12.6 किमी ऊंचाई पर 130 नॉट्स की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। असम के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर और दक्षिण केरल तट के पास एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला है।
 
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में पारा माइनस 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में सड़कों पर जमा बर्फ की वजह से एक बस फिसलकर खाई में गिर गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। 
 
पिछले 24 घंटे के दौरान, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पूर्वोत्तर राजस्थान और तटीय तमिलनाडु में हल्की बारिश दर्ज की गई। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और पंजाब और हरियाणा में कोहरे का कहर दिखाई दिया। 
 
दिल्ली एनसीआर में भी इन दिनों कड़ाके की सर्दी पर रही है। शुक्रवार को राजधानी में 2026 में मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। यहां 2 स्थानों पर पारा 5 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया। कई इलाकों में हल्की बारिश की हुई।
edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रकाश पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, गुरु नानक देव जी को किया नमन

खटीमा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा, देव दीपावली और गुरु पर्व की बधाई दी

दिल्ली पुलिस पर सबसे बड़ा हमला: थाने के अंदर 5 और बाहर 4 जवानों को मारा चाकू, एनकाउंटर में आरोपी को लगीं 6 गोलियां

LIVE: कन्नौज में स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत

अगला लेख