Hanuman Chalisa
✕

Weather update : श्रीनगर में जमी डल झील, जयपुर में ठंड ने तोड़ा 55 साल का रिकॉर्ड, शीतलहर से हरियाणा में स्कूलों में छुट्टी

Updated: रविवार, 29 दिसंबर 2019 (20:21 IST)
पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी से उत्तर भारत में भीषण ठंड पड़ रही है। कई राज्यों में ठंड ने वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। श्रीनगर में  मशहूर डल झील के कई हिस्से बर्फ में तब्दील हो गए और रात में श्रीनगर का तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। जयपुर में 55 साल के बाद दिसम्बर में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। हरियाणा में ठंड के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
 
जमी डल झील : कश्मीर घाटी और लद्दाख केंद्र शासित क्षेत्र में तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इससे क्षेत्र में शीत लहर तेज हो गई है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में कल रात पारा शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि इससे पिछली रात तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम था।
 
शहर में यह इस सीजन की सबसे सर्द रात थी, जिसके बाद डल झील के कई हिस्से बर्फ में तब्दील हो गए। झील के अलावा कई जलधाराओं का भी यही हाल है और कई स्थानों पर पानी आपूर्ति लाइन प्रभावित हुई है। मशहूर स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं पहलगाम में तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।
 
केंद्र शासित क्षेत्र लद्दाख के लेह शहर में तापमान शून्य से 19 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि द्रास शहर में तापमान शून्य से 28.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 31 दिसंबर से कुछ दिनों के लिए कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
राजस्थान में कड़ाके की ठंड : राजस्थान के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। आबू में रविवार को इस मौसम का सबसे कम तापमान रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी जयपुर में 13 दिसंबर 1964 के बाद रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग के निदेशक शिवगणेश ने बताया कि दिसंबर और जनवरी के महीने में उत्तरी अक्षांशो के ठंडे इलाकों से शुष्क एवं ठंडी हवाएं राजस्थान में प्रवेश करती हैं जिसके कारण राज्य का वातावरण ठंडा एवं शुष्क हो जाता है और न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आ जाती है।
 
रविवार सुबह राजधानी जयपुर का तापमान 01.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 13 दिसम्बर 1964 में  दिसम्बर महीने में जयपुर में न्यनूतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।’’ 
 
राजस्थान के शहरों के तापमान का हाल : न्यूनतम तापमान चूरू में 1.2 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 1.6 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 1.8 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 2 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 2.6 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 2.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 3 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 3.2 डिग्री सेल्सियस, सवाईमाधोपुर में 4.2 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 4.6 डिग्री सेल्सियस, ऐरनपुरा रोड में 4.8 डिग्री सेल्सियस, फलौदी में 5 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 5.5 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 6 डिग्री सेल्सियस, बाडमेर में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी एक दो दिनों में राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है।
 
शीतलहर से स्कूलों में छुट्टी : भीषण शीतलहर के कारण 30 और 31 दिसंबर को हरियाणा में सभी स्कूल बंद रहेंगे। रविवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि भीषण ठंड के मद्देनजर सरकार ने 30 और 31 दिसंबर को राज्य में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।
 
इसमें कहा गया है कि इसके बाद, एक से 15 जनवरी, 2020 के बीच सर्दी की छुट्टियों के कारण राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे। हरियाणा में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के आसपास पहुंच गया है और दिन का तापमान भी अधिकतर जगहों पर 10-13 डिग्री सेल्सियस के बीच है। मौसम विभाग ने कहा है कि हरियाणा और पंजाब में अगले कुछ दिनों में कंपकंपाती ठंड का असर जारी रहेगा।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

अगला लेख