Hanuman Chalisa

रंगोली बनाकर CAA का विरोध, पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया

Updated: रविवार, 29 दिसंबर 2019 (19:51 IST)
चेन्नई। चेन्नई में रविवार को ‘कोलम’ (रंगोली) बनाकर सीएए के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 8 लोगों को थोड़ी देर के लिए हिरासत में लिए जाने के बाद छोड़ दिया गया, जिनमें 5 महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
विपक्षी द्रमुक ने पुलिस की इस कार्रवाई पर अन्नाद्रमुक सरकार पर निशाना साधा और कहा कि हिरासत में लिए गए लोग सिर्फ प्रदर्शन के अपने अधिकार के तहत ऐसा कर रहे थे।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन सभी को बिना अनुमति प्रदर्शन करने और अन्य लोगों के लिए असुविधा उत्पन्न करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
 
तमिलनाडु के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक दलों और नागरिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं का संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। रविवार को दक्षिण चेन्नई के बसंत नगर इलाके में आठ लोगों के समूह ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
 
उन्होंने ‘कोलम’ बनाकर सीएए, राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) के प्रति विरोध जताया तथा ‘‘नो टू एनसीआर’’, ‘‘नो टू एनपीआर’’ एवं ‘‘नो टू एनआरसी’’ के नारे लगाए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अधिकारी ने कहा कि हमने उन्हें चेतावनी देकर बाद में छोड़ दिया।’ हिरासत में लिए गए लोगों ने आरोप लगाया कि उनके साथ बदसलूकी की गई। द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन और लोकसभा सदस्य कनिमोई ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा की।
 
स्टालिन ने ट्वीट कर अन्नाद्रमुक सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पुलिस लोगों को असमहति जताने के ‘संविधान के तहत दिए गए मूलभूत अधिकारों की भी इजाजत नहीं दे रही है।’ कनिमोई ने भी सीएए के विरोध में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की। (भाषा)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन, आरक्षण और UGC नियमों के विरोध में उतरे हजारों लोग

CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, लापरवाह जिला पंजीयक सहकारिता निलंबित, टीकमगढ़ में सुनीं जनशिकायतें

UP-Japan Meet : जापानी प्रतिनिधिमंडल ने देखी वीमेन पावर लाइन 1090 की कार्यप्रणाली, समझा महिला सुरक्षा मॉडल

UP-Japan Investment Meet 2026: यूपी और जापान के यामानाशी में पर्यटन सहयोग, सारनाथ-फुजिसान से मजबूत होंगे रिश्ते

UP-Japan Investment Meet 2026: लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, तेजस्वान ड्रोन से दिव्यास्त्र तक छाए अत्याधुनिक उत्पाद

अगला लेख