Daily Horoscope
✕

उत्तर भारत में तेज गर्मी का कहर, साइक्लोन के कारण मानसून में हो सकती है देरी

Updated: शनिवार, 27 अप्रैल 2019 (19:30 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत तेज गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत के राजस्थान, पंजाब, ह​रियाणा, दिल्ली में गर्मी की स्थिति और भयावह होगी।
 
हमारे विशेष प्रतिनिधि के मुताबिक पारे में इस बढ़ोतरी के पीछे मौसम के जानकार विदर्भ क्षेत्र में चल रही हीट वेव को कारण मानते हैं। बंगाल की खाड़ी में अभी तक फनी साइक्लोन का खतरा मंडरा रहा है और यहां पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन चुना है।
 
मौसम विज्ञानी के मुताबिक साइक्लोन का मानसून के तुरंत पहले आना मानसून पर नकारात्मक प्रभाव डालता है और अगर साइक्लोन 1 सप्ताह से ज्यादा बना रहा तो मानसून के आने में देरी हो सकती है।
 
मप्र में पारा तोड़ रहा है रिकॉर्ड : मध्यप्रदेश में अप्रैल के आखिरी सप्ताह में पारा रिकॉर्ड तोड़ रहा है। जैसे-जैसे अप्रैल का महीना खत्म हो रहा है, वैसे-वैसे गर्मी के तेवर भी तीखे होते जा रहे हैं।
मध्यप्रदेश के खरगोन में पारा सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार दूसरे दिन 46.6 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं इंदौर में पारा 42.6 डिग्री, भोपाल में 42.3 डिग्री, ग्वालियर में 42.5 और जबलपुर में 42.7 डिग्री दर्ज किया गया।
 
मध्यप्रदेश के सबसे गर्म शहरों में खरगोन, भोपाल, इंदौर, जबलपुर व होशंगाबाद शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक खरगोन 46.6 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर बना। पारे में इस बढ़ोतरी के पीछे मौसम के जानकार विदर्भ क्षेत्र में चल रही हीट वेव को कारण मानते हैं।
 
मौसम विज्ञानी पीके साह ने बताया कि अभी मानसून के आने में 1 महीने का समय है, ऐसे में पारा और चढ़ेगा, वहीं दक्षिण में उठ रहे साइक्लोन का प्रभाव तटीय क्षेत्रों पर अधिक रहेगा। 30 अप्रैल को आंध्रप्रदेश में साइक्लोन दस्तक दे सकता है जिसका प्रभाव 1 सप्ताह तक बने रहने की आशंका है।
 
साह ने बताया कि साइक्लोन का मानसून के तुरंत पहले आना मानसून पर नकारात्मक प्रभाव डालता है और अगर साइक्लोन 1 सप्ताह से ज्यादा बना रहा तो मानसून के आने में देरी हो सकती है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख