suvichar

Weather Prediction : दिल्ली में सप्ताह के अंत तक चल सकती है लू

Updated: गुरुवार, 21 मई 2020 (08:08 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को मौसम गर्म और शुष्क रहा। अगले 4-5 दिन में यहां लू चलने की संभावना है।
 
 भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को अधिकतम 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। आज तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच सकता है।
 
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने बताया कि अगले चार से पांच दिन में उत्तरपश्चिम भारत में शुष्क और लू चलेगी। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले की कोई गतिविधि नहीं होगी और तापमान का बढ़ना जारी रहेगा।
 
राष्ट्रीय राजधानी में अगले 4 दिन में लू चल सकती है। उन्होंने बताया कि ताजा पश्चिम विक्षोभ इस क्षेत्र में पहुंच रहा है लेकिन इसका मैदानी इलाकों में कोई बड़ा असर नहीं होगा।
 
व्यापक क्षेत्रों में जब तापमान लगातार दो दिन तक 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाता है तो उसे लू चलना घोषित किया जाता है, वहीं अगर लगातार दो दिन तक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए तो उसे गंभीर लू वाली श्रेणी में रखा जाता है।
 
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी जैसे छोटे क्षेत्रों में अगर तापमान एक दिन के लिए भी 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाए तो लू चलना घोषित किया जाता है। (भाषा)

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

मध्यप्रदेश में सिस्टम के खिलाफ मुखर हो रहे जेन-जी से जेन-अल्फा तक, स्कूलों के मर्जर के खिलाफ खोला मोर्चा

उत्तराखंड में 50 रोपवे परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने दिए प्राथमिकता के आधार पर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

भारत का बांग्लादेश को बड़ा झटका! बिजली हस्तांतरण पर लगेगा नया SNA शुल्क

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साझा किया समृद्ध मध्यप्रदेश 2047 का विजन, MP को नंबर-1 बनाने पर हुआ मंथन

अगला लेख