Daily Horoscope
✕

Weather Prediction : उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज भी बारिश का अनुमान, शिमला में ऑरेंज अलर्ट

Updated: मंगलवार, 5 जनवरी 2021 (08:55 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत के विभिन्न भागों में सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई और तापमान समान्य से अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।
 
दिल्ली में लगातार दूसरे दिन हल्की बारिश हुई। शहर में बादल छाए रहने के चलते न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर के मौसम संबंधी आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला के अनुसार न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक और बीते 22 दिन में सबसे ज्यादा है। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी मध्यम स्तर की बारिश और बिजली गरजने का अनुमान है।
 
हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हुई है। कल्पा में 1.1 मिली मीटर बर्फबारी हुई है जबकि धर्मशाला में 2.2 मिली मीटर तथा सलोनी में 2 मिली मीटर बारिश हुई।
 
शिमला मौसम केन्द्र ने मंगलवार को मैदानी और कम ऊंचाई वाले इलाकों में गरज के साथ बारिश होने तथा बिजली कड़कने और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पांच जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश होने की 'ऑरेंज' चेतावनी जारी की गई है। राज्य में लाहौल स्पीति जिले में सबसे कम शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
 
कश्मीर घाटी में बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड को बंद कर दिया गया है, जिसके कारण कश्मीर का सोमवार के शेष भारत से संपर्क कट गया। इसके चलते 4,500 वाहन फंस गए हैं। अगले दो दिन में जम्मू-कश्मीर में मध्यम से भारी बर्फबारी होने का अनुमान है।
 
 
राजस्थान में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। हालांकि, रात के तापमान में कुछ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। राज्य में पिलानी 4.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है।
 
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य की राजधानी लखनऊ में तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख