suvichar
✕

Weather Prediction : दिल्‍ली समेत देश के इन राज्‍यों में होगी बारिश, चमकेगी ठंड

Updated: मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (12:17 IST)
नई दिल्‍ली। दिल्‍ली एनसीआर में आज पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। शाम को हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश के बाद मौसम साफ होगा, लेकिन ठंड बरकरार रहेगी। वहीं जम्मू कश्मीर और इसके आसपास के इलाकों, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी, जबकि मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना है।

जम्मू कश्मीर और इसके आसपास के इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन गया है। इससे अगले 24 घंटों के दौरान लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी जबकि मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। दिल्‍ली एनसीआर में आज पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। शाम को हल्की बारिश भी हो सकती है। हालां‍कि बारिश के बाद मौसम साफ होगा लेकिन ठंड बरकरार रहेगी।

राजस्थान के श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर और अलवर में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब और हरियाणा में आज बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश दस्‍तक दे सकती है, जबकि झारखंड के अधिकांश इलाकों में 22 व 23 जनवरी को कोहरा छाया रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

असम, मेघालय, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। हिमाचल प्रदेश में प्रशासन ने पर्यटकों को एडवाइजरी जारी की है। कहा गया है कि वे बेहद जरूरी होने पर ही शिमला या अन्‍य पहाड़ी इलाकों का रुख करें। सूबे में अगले दो दिनों में किन्नौर, लाहौल और स्पीति, कुल्लू और चंबा जिलों में और अधिक बर्फबारी के आसार हैं।

उत्‍तर भारत के अधिकांश इलाकों में कोहरे का कहर जारी है। दिल्‍ली से होकर आने जाने वाली कम से कम 25 ट्रेनें एक से 6 घंटे की देरी से चल रही हैं। राज्‍य मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि आज सूबे के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। वैसे पूरे सूबे में शीतलहर का प्रकोप है और कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। दक्षिणी तमिलनाडु और दक्षिणी केरल में भी हल्की से मध्यम बारिश कुछ स्थानों पर रिकॉर्ड की गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और विदर्भ के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

हिमाचल प्रदेश में ताजा हिमपात, कई सड़कें बंद : हिमाचल प्रदेश में कई पहाड़ी सड़कें रातभर हिमपात होने के बाद वाहनों के लिए बंद कर दी गईं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कुफरी, फागू, खारपठार, नरकंडा और खिडकी जाने वाली सड़कें बर्फ गिरने की वजह से अवरुद्ध हो गई हैं।

मशोबरा रोड पर हल्के वाहन चल रहे हैं, लेकिन चालकों को मार्ग पर फिसलन होने की वजह से सतर्कता बरतने को कहा गया है। आपात स्थिति में लोग 2 हेल्पलाइन नंबरों 112 और 1077 पर फोन कर सकते हैं। ऊपरी शिमला में चोपाल, रोहरू, कोटखाई और सुन्नी में भी सड़कें हिमपात के बाद अवरुद्ध हैं।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत, पूजा के लिए बालकनी से तोड़ रहे थे फूल

मंत्री नागर सिंह चौहान पर 20 साल से रिश्ते में होने का आरोप लगाने वाली महिला का यूटर्न, अब तारीफ में पढ़े कसीदे

देश में अफरा-तफरी फैलाने की योजना थी, गुजरात में मोदी का विपक्ष पर हमला

सिर्फ पढ़े-लिखे लोगों ने दिया वोट’, इसलिए हारे- एमएलसी नतीजों पर ओपी राजभर का बयान

सुप्रीम कोर्ट को क्यों याद आए विराट कोहली? दिवाली से जुड़ा है पूरा मामला, जानें

अगला लेख