Hanuman Chalisa

Weather Prediction : कश्मीर में बर्फबारी की संभावना, उत्‍तराखंड शीतलहर की चपेट में

रविवार, 5 जनवरी 2020 (18:10 IST)
श्रीनगर। कश्मीर में अगले 2 दिनों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में अगले 48 घंटे में हल्की से मध्यम स्तर की बर्फबारी की संभावना है। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के मसूरी तथा उसके आसपास धनोल्टी और सरोवर नगरी नैनीताल के चारों ओर पहाड़ियों सहित अन्य ऊंचाई वाले कई स्थानों में साल का पहला हिमपात हुआ, जिससे पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है।

उन्होंने बताया कि आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिस वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। कल रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान कल रात शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया, जो शनिवार की तुलना में 4 डिग्री सेल्सियस कम है।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में रात का पारा शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो कल की तुलना में करीब 7 डिग्री सेल्सियस नीचे था। कश्मीर घाटी के द्वार कहे जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 16.4 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया है। कश्मीर में 40 दिन का चिल्‍लेकलां चल रहा है। इन 40 दिनों में काफी सर्दी पड़ती है और बर्फबारी की संभावना काफी ज्यादा रहती है। चिल्‍लेकलां की शुरुआत 21 दिसंबर को हुई थी और यह 31 जनवरी को खत्म होगा।

उत्तराखंड शीतलहर की चपेट में : पहाड़ों की रानी मसूरी तथा उसके आसपास धनोल्टी और सरोवर नगरी नैनीताल के चारों ओर पहाड़ियों सहित अन्य ऊंचाई वाले कई स्थानों में साल का पहला हिमपात हुआ, जिससे पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, औली, यमुनोत्री, गंगोत्री, हर्षिल तथा अन्य ऊंचाई वाले स्थानों पर जबरदस्त बर्फबारी होने तथा निचले इलाकों में बारिश होने से शीतलहर जैसे हालात बन गए हैं।

राजधानी देहरादून में शनिवार को बारिश के बाद रविवार सुबह धूप निकली, लेकिन जल्द ही बादलों ने सूरज को ढंक लिया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिन तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते इन्हीं मौसमी दशाओं के बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि 6 से लेकर 9 जनवरी तक पूरे प्रदेश में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। 6, 7 और 8 जनवरी को उत्तराखंड में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के साथ छिटपुट स्थानों विशेष रूप से देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, पौडी और नैनीताल जिलों में ओलावृष्टि की संभावना भी व्यक्त की गई है।

इससे प्रदेश में शीत दिवस या अतिशीत दिवस जैसी दशाएं बन सकती हैं। 8 जनवरी को 2500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है जिससे 9 जनवरी को शीत दिवस की दशाएं बनी रहेंगी।

मौसम विभाग ने राज्य सरकार के अधिकारियों को 6 से लेकर 9 जनवरी तक प्रदेश में बर्फबारी, ओलावृष्टि तथा बारिश के अनुमान के मद्देनजर परामर्श जारी करते हुए उन्हें सतर्क रहने को कहा है। मौसम विभाग ने अधिकारियों से बर्फ से प्रभावित इलाकों की सड़कें जनवरी तक साफ करने को कहा है, जिससे पहाड़ों में रहने वाली जनता और पर्यटकों को आवागमन में परेशानी न हो।

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

खमेनेई के बाद ईरान: कितनी बदल जाएगी मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था

'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान पर बम गिरा देना', ट्रंप का दावा; मैं लंबे समय से ईरान की हिट लिस्ट में हूं

Top News 11 July: पीएम मोदी ने FTA को बताया मील का पत्थर, ट्रंप का ईरान पर बड़ा बयान

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अगला लेख