biodatamaker
✕

Weather Prediction : पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, पूर्वी भारत में 4 जनवरी से बारिश की संभावना

Updated: गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (13:11 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। पहाड़ी राज्यों में हिमपात के कारण मैदानी इलाकों में ठंड पड़ रही है, क्योंकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्‍तर प्रदेश में ठंड की चपेट में आने से बीते 48 घंटों में 74 लोगों की मौत हो गई। मौसम पूवानुर्मान स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और हिमपात होने की संभावना है। पंजाब में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

स्काईमेट के मुताबिक, हरियाणा, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, दिल्ली में छिटपुट जगहों पर हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है। मध्यप्रदेश के कई हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, झारखंड, ओडिशा, उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। गुरुवार को कई राज्यों में कोहरा छाया रहने से दृश्यता कम रही। बुधवार को दिल्ली में कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण 29 ट्रेनों की आवाजाही में 2 से 9 घंटे का विलंब हुआ। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम, 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा में आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा।

क्यों हो रही है वर्षा : स्काईमेट के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर के पास बना हुआ है। इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा और इससे सटे उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर है।

उत्तरी गुजरात पर भी एक सर्कुलेशन बन गया है। एक ट्रफ इन दोनों सिस्टमों को जोड़ रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी ओडिशा और इससे सटे भागों पर है। इस सिस्टम से झारखंड और उत्तरप्रदेश होते हुए हरियाणा तक एक ट्रफ बन गई है।

पश्चिमी हवाएं सक्रिय होने से आज और तीन जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की गई है। उत्‍तर पश्चिम एवं मध्‍य भारत के कुछ हिस्‍सों में चार जनवरी तक बारिश की संभावना है।

पूर्वी भारत के कुछ हिस्‍सों में 4 जनवरी तक हल्‍की से मध्‍यम बारिश होने का अनुमान है। वहीं पंजाब और हरियाणा के कुछ स्थानों पर आज और कल हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के पूर्वी भागों में एक-दो स्थानों पर ओले भी पड़ सकते हैं।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और बिहार में सुबह कड़ाके की सर्दी के साथ ही तापमान में बढोतरी दर्ज की गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कोहरे की स्थिति भी सुधरी है। यह सुधार तीन से चार दिन तक देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने राज्य के 35 जिलों भोपाल, इंदौर, धार, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, नीमच, मंदसौर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, गुना, अशोकनगर, होशंगाबाद, हरदा, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, अनूपपुर, डिंडोरी और जबलपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बताया गया है कि आगामी 24 घंटों में इन क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया, जिन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहां 24 घंटों के दौरान 64 मिलीमीटर से 204 मिलीमीटर के बीच बारिश हो सकती है। ऑरेंज अलर्ट का अर्थ है भारी से अति भारी बारिश।

पिछले 24 घंटे में मध्‍यप्रदेश के जबलपुर में 11.6, सीधी में 1.4, बैतूल में 40.8, होशंगाबाद में 2.2, पचमढ़ी में 0.5, सागर में 9.8, रीवा में 2.7 और मंडला में 8.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख