dharma sangrah
✕

बर्फबारी से हिमाचल में फिर चमकी ठंड, जानिए शेष भारत में कैसा रहा मौसम...

Updated: शनिवार, 21 दिसंबर 2019 (23:24 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को भी ठंड का कहर जारी रहा और यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिलों में बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र, असम, मेघालय, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में दिन में बहुत अधिक ठंड रही। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। रविवार सुबह घना कोहरा छाए रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

देश के पर्वतीय क्षेत्रों पर हो रहे हिमपात और शीतलहर के कारण उत्तर प्रदेश में भी कडाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। राज्य की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में सुबह बादल छाए रहे। अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के कारण लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में : प्रदेश में जनजातीय जिलों में बर्फबारी का दौर जारी है। बीते 24 घंटों में गोंदला में 5 सेमी, केलांग में 2 और कोठी में एक सेमी बर्फबारी हुई है, जिससे प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। राज्‍य के मैदानी इलाकों में कोहरा कहर बरपा है। कड़ाके की सर्दी के चलते लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हो गए हैं। कोहरे के कारण वाहनों को दिन में बत्तियां जलाकर चलना पड़ रहा है।

पश्चिम बंगाल में लुढ़का रात का तापमान : पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके में रात का तापमान सामान्य से बहुत नीचे रहा, जबकि सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। पश्चिम राजस्थान और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अत्यधिक ऊपर रहा। मध्य महाराष्ट्र, असम, मेघालय, गुजरात, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम राजस्थान और मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

मध्यप्रदेश में कम हुआ ठंड का प्रभाव : मध्यप्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्के बादल छाने की वजह से लगभग सभी शहरों में पारा चढ़ने से आज ठंड का प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहा। प्रदेश में आज 14 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा। राजधानी भोपाल में कल की तुलना में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह समान्य से एक डिग्री कम है।

इसी तरह न्यूनतम तापमान भी कल के मुकाबले 2.2 डिग्री की वृद्धि के साथ 12.6 डिग्री रहा, यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री खजुराहो में रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 25 दिसंबर तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ वर्षा होने तथा कहीं-कहीं ओले पड़ने का अनुमान है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख