kalsarpa dosh calculator
✕

दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश, 9 फ्लाइट्स को जयपुर किया गया डायवर्ट

Updated: बुधवार, 29 मार्च 2023 (23:37 IST)
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है जिसके कारण बुधवार शाम राष्ट्रीय राजधानी में आंधी चलने के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार रात से बारिश और बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की थी।
 
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिमी भारत में पर्याप्त नमी उपलब्ध है और पिछले कुछ दिनों में तापमान में भी वृद्धि हुई है। इसलिए इस तरह की गतिविधि के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
 
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राजधानी में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।
 
अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। गौरतलब है कि उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी सहित क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी।
 
9 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया:  राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम के कारण बुधवार शाम को दिल्ली हवाईअड्डे से 9 उड़ानों का मार्ग जयपुर परिवर्तित किया गया। अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शाम को राष्ट्रीय राजधानी में आंधी चलने के साथ हल्की बारिश हुई। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं।
 
हवाई अड्डे के एक अधिकारी के मुताबिक शाम को खराब मौसम के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) से कुल 9 उड़ानें जयपुर के लिए परिवर्तित की गईं। इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में बुधवार रात से बारिश और बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख