ramcharitmanas
✕

विवेक तिवारी हत्याकांड : चश्मदीद सना ने बताई घटना की रात की 'कहानी'

Updated: मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018 (19:18 IST)
लखनऊ। एप्पल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की पुलिस की गोली से हत्या के मामले में मंगलवार को पुलिस घटनास्थल पर सीन रीक्रिएशन किया गया। विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी तथा विवेक के साथ गाड़ी में रहीं उनकी पूर्व सहयोगी सना खान को एसआईटी ने घटनास्थल पर हत्या के सीन रीक्रिशन के दौरान बुलाया था। इस घटना की चश्मदीद सना खान ने पुलिस को बताया कि किस तरह पूरी घटना हुई।
 
आईजी रेंज सुजीत पांडेय व फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। सना के बयान के आधार पर क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया गया। विवेक तिवारी हत्याकांड के लिए गठित एसआईटी के प्रमुख आईजी रेंज सुजीत पांडेय टीम के साथ गोमतीनगर विस्तार के मकदूमपुर पुलिस चौकी के पास घटनास्थल पहुंचे थे।
 
 
विवेक की पत्नी ने मांगी सुरक्षा : एसएसपी कलानिधि नैथानी ने विवेक तिवारी के घर पर जाकर उनकी पत्नी कल्पना तिवारी से घटनाक्रम की जानकारी ली। विवेक के साथ सना और कल्पना के बीच हुई बातचीत के संबंध में भी जानकारी ली। कल्पना ने एसएसपी से सुरक्षा की भी मांग की। इस पर उन्हें महानगर थाने से तो पुलिसकर्मी दिए गए। एसएसपी ने कहा कि कल्पना की मांग पत्र पर उन्हें गनर भी दिया जाएगा।
 
 
सना ने दोहराया अपनाया बयान : सना ने अपना वही बयान दोहराया कि जिस समय दो सिपाही सामने से आए, उस समय उनकी गाड़ी चल रही थी। सिपाहियों ने सामने से गाड़ी रोकी। पीछे बैठा सिपाही डंडा लेकर नीचे उतरा और गाड़ी चला रहा सिपाही पिस्टल लेकर सामने आ गया। उसने गाड़ी रोकने का इशारा किया। विवेक सर ने गाड़ी रोकी और तुरंत ही बैक कर साइड से निकालने की कोशिश की। 
 
इस दौरान गाड़ी का अगला हिस्सा सिपाही की बाइक से टकरा गया, इस पर फिर गाड़ी बैक की और आगे बढ़ाने लगे। इस दौरान ही आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी ने गोली चला दी। गोली विवेक के ठुडडी् के नीचे लगी और वे थोड़ी दूर पर बेहोश हो गए। इसके बाद गाड़ी पिलर अंडरपास के पिलर से टकरा गई।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख