dharma sangrah
✕

'विस्तारा' की 62 नई उड़ानें, 48 घंटे की सस्ते टिकटों की सेल

Updated: सोमवार, 17 जून 2019 (22:47 IST)
नई दिल्ली। टाटा समूह की विमानन कंपनी 'विस्तारा' ने सोमवार को अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए 62 नई उड़ानों की घोषणा की। ये उड़ानें दिल्ली और मुंबई को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ेंगी।
 
इसी के साथ कंपनी ने सस्ते टिकट की अपनी 48 घंटे की सेल की भी घोषणा की। यह सेल 17 जून को रात 12 बजे से 19 जून को रात 11 बजकर 59 मिनट तक चलेगी। कंपनी ने बताया कि सेल के दौरान यात्री 3 जुलाई से 26 सितंबर के बीच यात्रा करने के टिकट बुक कर सकेंगे।
 
'विस्तारा' के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी की 62 नई उड़ानें 18 जून से परिचालन में आ जाएंगी। इन 62 उड़ानों के जुड़ने के बाद मुंबई से अहमदाबाद, चंडीगढ़, वाराणसी और चेन्नई के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी।

इसके अलावा कंपनी पहले से अमृतसर, बेंगलुरु, दिल्ली, गोवा, हैदराबाद और कोलकाता के लिए सीधी उड़ान परिचालित कर रही है। कंपनी ने कहा कि इन 62 उड़ानों के जुड़ने से उसकी नेटवर्क की क्षमता में सीधे 50 प्रतिशत की वृद्धि हो जाएगी। 

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख