Hanuman Chalisa
✕

Taj Mahal का दीदार करना अब होगा महंगा, शासन की मंजूरी के बाद जारी होंगी नई दरें

Updated: बुधवार, 10 मार्च 2021 (23:19 IST)
आगरा। आने वाले दिनों में ताजमहल का दीदार करना महंगा हो सकता है। आगरा विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में बुधवार को ताजमहल के टिकट मूल्य के लंबित प्रस्ताव पर चर्चा हुई।
 
एडीए सचिव राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी के अनुसार, प्राधिकरण ने ताजमहल की पथकर निधि बढ़ाने को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा है, जिससे शासन द्वारा प्रस्ताव पास होने पर आगामी एक अप्रैल से ताजमहल की टिकट दर बढ़ सकती है।
 
मालूम हो कि ताजमहल में अभी भारतीय पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपए और विदेशी पर्यटकों के लिए 1100 रुपए है।
 
वहीं, शाहजहां-मुमताज की कब्र देखने के लिए पर्यटकों को मुख्य गुंबद में जाने के लिए 200 रुपए का अतिरिक्त टिकट खरीदना होता है।
 
एडीए के प्रस्ताव पर मुहर के बाद ताजमहल का प्रवेश शुल्क भारतीयों के लिए बढ़कर 80 रुपए जबकि विदेशियों के लिए 100 रुपए बढ़कर 1200 हो जाएगा। यही नहीं, अब मुख्य गुबंद पर जाने के लिए देशी-विदेशी पर्यटकों को 400 रुपए खर्च करने होंगे। शासन से प्रस्ताव पास होने के बाद ही ये दरें बढ़ाई जाएंगी।  (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

अगला लेख