suvichar
✕

इंस्ट्राग्राम पर सबसे पसंदीदा हैं विराट, सोशल साइट से कितना कमाते हैं कोहली

Updated: बुधवार, 25 जुलाई 2018 (17:43 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा चेहरा विराट कोहली हैं जिनके नाम हर रोज कोई न कोई उपलब्धि दर्ज होती है और इसी से बढ़ती है उनकी लोकप्रियता जिससे वे सोशल साइट इंस्टाग्राम पर दुनिया के सबसे पसंदीदा एथलीटों में हैं, जो इससे होने वाली कमाई के मामले में भारत की सबसे बड़ी हस्ती बन गए हैं।
 
इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे विराट के विभिन्न सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोअर्स हैं। वर्ष 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले स्टार बल्लेबाज इंस्टाग्राम से कमाई करने वाले शीर्ष खिलाड़ियों की सूची में नौवें पायदान पर हैं। दरअसल, इंस्टाग्राम पर विराट के एक पोस्ट पर ही उन्हें करोड़ों की कमाई होती है और इस मामले में वे दुनिया के अन्य लोकप्रिय और दिग्गज सितारों की सूची में हैं।
 
 
इंस्टाग्राम के होपरएचक्यूडॉटकॉम की समीक्षा में उन हस्तियों को लेकर सर्वे किया गया है जिनकी सोशल मीडिया पर धूम रहती है और इससे उन्हें बड़ी कमाई भी होती है। खिलाड़ियों के पोस्ट को देखने वाले प्रशंसकों की संख्या के हिसाब से कमाई का हिस्सा तय होता है।
 
भारतीय कप्तान विराट के इंस्टाग्राम पर 2.32 करोड़ फॉलोअर्स हैं और उनके हर पोस्ट या तस्वीर पर सोशल नेटवर्क को 1 लाख 20 हजार डॉलर क्रिकेटर को देने पड़ते हैं। विराट इस मामले में अमेरिकी मुक्केबाज फ्लाएड मेवेदर से भी आगे हैं। दुनिया में ओवरऑल विराट का स्थान 17वां है, जो किसी अन्य भारतीय शख्सियत से आगे है। (वार्ता)

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

अगला लेख