Hanuman Chalisa
✕

किडनैपिंग के बाद बाघ पर सोशल मीडिया का दबाव, आदमखोर ठप्पे से पहले व्यक्ति को सकुशल छोड़ा, पानी पिलाकर सुधारी गलती

Updated: शनिवार, 8 नवंबर 2025 (17:48 IST)
आप हैडिंग पढ़कर शायद आपको हंसी आए, लेकिन एक बाघ ने अपने ऊपर आदमखोर का ठप्पा लगने से पहले किडनैप किए व्यक्ति न सिर्फ सकुशल छोड़ा बल्कि गलती सुधारने के लिए बोलत से पानी भी पिलाया। दरअसल ये सब एआई का कमाल है। चलिए पूरा मामला समझते हैं। 
   
सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इसमें एक वयस्क बाघ घर के बाहर कुर्सी पर बैठे एक व्यक्ति पर हमला (Tiger Attack) करके उसे घसीटता हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल सीसीटीवी फुटेज (Viral CCTV Footage) में तारीख 31 अक्टूबर और समय सुबह के 6 बज कर 42 मिनट लिखा है। इस कारण लोग इसे हाल की घटना मानकर तेजी से शेयर कर रहे है। अब इसके बाद एक और वीडियो वायरल होता है। इसमें बाघ व्यक्ति को अपने मुंह में भरकर लाता है और छोड़ देता है। इसके बाद व्यक्ति पानी की बोतल लाता है और वह शख्स पानी पीकर बाघ को प्यार करता है।
<

सीसीटीवी रिकॉर्डिंग at ब्राह्मपुरी फारेस्ट गेस्ट हाउस. (चंद्रपुर डिस्ट्रिक) pic.twitter.com/d4SGS2Fu6N

— Himmu (@Himmu86407253) November 7, 2025 >
वीडियो को लेकर क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा कर रहे हैं कि यह घटना महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी स्थित फॉरेस्ट गेस्ट हाउस की है। चंद्रपुर वह क्षेत्र है, जो ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व के नजदीक होने के कारण अक्सर बाघों के देखे जाने की खबरों में रहता है। शायद इसीलिए यह वीडियो देखकर लोग दहशत में आ गए हैं। यह विचलित कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों बार देखा जा चुका है। 
<

Latest...Thanks to social media. There was so much pressure on the tiger after the abduction, and to avoid being called a man eater, it brought back the man and even tried to make amends by giving him water .pic.twitter.com/5vAiyYX0hd

— AP (@ap_pune) November 8, 2025 >
एआई का वीडियो 
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने होते ही स्थानीय वन अधिकारियों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वीडियो में किए गए दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। ब्रह्मपुरी के रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (RFO) सचिन नारद ने स्पष्ट किया है कि यह वीडियो ब्रह्मपुरी का नहीं है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि इसे कहां रिकॉर्ड किया गया था। यूजर ने इसे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से जेनरेट किया हुआ बताया। दूसरे ने कहा कि एआई मूवी तो जबरदस्त है, पर इसमें कुछ गलतियां भी हैं। एक अन्य यूजर ने जब ग्रोक से पूछा, तो चैटबॉट ने भी कह दिया कि यह वीडियो असली नहीं है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान