ramcharitmanas

विजय माल्या के पास थी टीपू की रहस्यमय तलवार, अब गायब...

Updated: बुधवार, 18 अप्रैल 2018 (13:21 IST)
मैसूर के शेर टीपू सुल्तान की ऐतिहासिक तलवार खरीदने वाले विजय माल्या के पास अब यह तलवार नहीं है। कहा जा रहा है कि माल्या का परिवार इस तलवार को अशुभ मानने लगा था। यह तलवार कहां है यह सिर्फ विजय माल्या ही बता सकते हैं। 
 
हजारों करोड़ का लोन लेकर फरार हो चुके विजय माल्या ने इस दुर्लभ तलवार को साल 2004 में लंदन से नीलामी में 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। 
 
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, भारतीय बैंकों ने लंदन के कोर्ट में यह अर्जी दी है कि माल्या को उसकी वैश्विक संपत्त‍ियों को बेचने से रोका जाए। भारतीय बैंकों के वकील ने तर्क दिया कि जिस तरह से टीपू की तलवार का पता नहीं चल रहा, उसी तरह से माल्या अपनी अन्य संपत्तियों को भी गायब कर सकते हैं।
 
बेंगलुरु में माल्या के एक पूर्व सहयोगी ने दावा किया कि शराब कारोबारी ने इसे एक प्रतिष्ठ‍ित संग्रहालय को देने की कोशिश की थी, ताकि यह सुरक्ष‍ित रहे, लेकिन म्यूजियम ने इसे लेने से इंकार कर दिया था। अब यह साफ नहीं है कि तलवार कहां है।

टीपू की इस तलवार को काफी रहस्यमय माना जाता है। माना जाता है कि यह तलवार जिस किसी के भी पास रही, उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ा। माल्या की परेशानियों को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। 
 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

Tata Curvv Series X: ₹10 लाख में लॉन्च हुई नई SUV-कूपे, अब कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

नेता, अधिकारी-कर्मचारी खा रहे गरीबों से पैसा, BJP विधायक जयंत मलैया ने भ्रष्टाचार पर अपनी ही सरकार को घेरा

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

राष्‍ट्रपति ट्रंप का दावा, ईरान के साथ युद्ध ज्यादा लंबा नहीं चलेगा

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में गोविंद देव गिरि के प्रमोशन पर उठे सवाल

अगला लेख