Hanuman Chalisa

विजय माल्या के प्रत्यर्पण का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को : अमित शाह

सोमवार, 10 दिसंबर 2018 (23:29 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को भारत को सौंपने के ब्रिटिश अदालत के आदेश का श्रेय पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है।
 
शाह ने कहा कि मोदी ने यह सुनिश्चित किया कि यहां बैंकों को चपत लगाने वाले व्यक्ति की खोज में लगी एजेंसियां निरंतर अपना काम जारी रखें। ब्रिटेन की अदालत ने माल्या के प्रत्यर्पण का आदेश दिया और कहा कि तड़क-भड़क की जिंदगी जीने वाले इस अरबपति कारोबारी ने अपने वित्तीय लेन-देन का काफी गलत ब्योरा दिया और बैंकों के कर्ज का दूसरे कामों में इस्तेमाल किया।
 
इससे भारत के उन प्रयासों को मजबूती मिली है जिसके तहत इस भगोड़े वांछित को कथित धोखाधड़ी एवं लगभग 9,000 करोड़ रुपए के मौद्रिक शोधन मामले में स्वदेश वापस लाने की कोशिश की जा रही थी।
 
शाह ने ट्विटर पर लिखा कि विजय माल्या का प्रत्यर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत की जंग में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका श्रेय पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि एजेंसियां बैंकों को भारी नुकसान पहुंचाने और फरार होने वाले शख्स की निरंतर तलाश जारी रखें।
 
उन्होंने कहा कि मोदी का भ्रष्टाचार एवं साठगांठ के खिलाफ सख्त रुख देश के ईमानदार एवं कानून का पालन करने वाले नागरिकों को बहुत महत्व देता है। शाह ने कहा कि नए भारत में स्वागत है। (भाषा)

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

LIVE: जंतर मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, बारिश की वजह से मंच के नीचे बिताई रात

सिक्किम टनल हादसा: मीथेन गैस रिसाव और भूस्खलन से 7 की मौत, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

दिल्ली में छात्रों पर बर्बरता से लाठीचार्ज, पीएम मोदी चुप

जब Gen-Z सड़कों पर उतरी, हिल गईं सरकारें! 5 साल में 4 देशों में गिरी सरकारें, कहीं राष्ट्रपति भागे तो कहीं PM ने छोड़ी कुर्सी

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद 27 मजदूर फंसे

अगला लेख