dharma sangrah
✕

विजय माल्या को ब्रिटेन की कोर्ट ने किया दिवालिया घोषित, जब्‍त होगी दुनियाभर की उसकी संपत्‍त‍ि

Updated: सोमवार, 26 जुलाई 2021 (22:39 IST)
भारत से भागे कारोबारी विजय माल्‍या को ब्रिटेन की एक अदालत ने सोमवार को दिवालिया घोषित कर दिया है। इसके साथ ही भारतीय बैंक अब माल्या की दुनियाभर की संपत्तियों को आसानी से जब्त कर सकेंगी। माल्या के खिलाफ भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में भारत की अन्‍य बैंकों ने ब्रिटिश कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

मुख्य दिवाला और कंपनी कोर्ट (ICC) के जज माइकल ब्रिग्स ने हाईकोर्ट के चांसरी डिवीजन में वर्चुअल हियरिंग की। उन्होंने फैसले में कहा- 'मैं डॉ. माल्या को दिवालिया घोषित करता हूं' इस दौरान भारतीय बैंकों का पक्ष लॉ फर्म टीएलटी एलएलपी और बैरिस्टर मार्सिया शेकरडेमियन ने रखा।

माल्या के लिए मुश्‍क‍िल यह है कि अब उसके पास लंदन हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करने का कोई मौका नहीं बचा है। ED ने पहले कहा था कि शराब कारोबारी भारत में प्रत्यर्पण के खिलाफ ब्रिटेन की कोर्ट में अपना केस हार गया है। इस मसले पर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा था कि माल्या के खिलाफ भारत ने एक मजबूत प्रकरण बनाया है और ब्रिटेन के अधिकारियों ने उसके प्रत्यर्पण के संबंध में हमें आश्वस्त किया है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख