Hanuman Chalisa
✕

विजय माल्या बोले, जब मोदी कह चुके हैं कि मेरी 14 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त की, तो फिर बयानबाजी क्यों?

Updated: रविवार, 31 मार्च 2019 (10:07 IST)
नई दिल्ली। भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्‍विटर के माध्यम से मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। माल्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक इंटरव्यू को लेकर सरकार पर सिर्फ बयानबाजी करने के आरोप लगाए।
 
विजय माल्या ने ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी सरकार ने 9 हजार करोड़ के लोन के बदले मेरी 14 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त की। अगर लोन की रिकवरी हो चुकी है, तो फिर सरकार बयानबाजी क्यों कर रही है? 
 
माल्या ने आगे लिखा, 'मतलब साफ है कि मैंने जितना लोन लिया था उसकी रिकवरी हो चुकी है। रिकवरी होने के बावजूद बीजेपी के प्रवक्ता अपनी भाषण कला का परिचय देते रहते हैं। मुझे भगोड़ा बताया जाता है।'
 
एक अन्य ट्वीट में माल्या ने कहा, 'भारत में मेरी इमेज एक पोस्टर ब्वॉय की तरह बना दी गई है। मैं 1992 से इंग्लैंड का निवासी हूं। इस तथ्य को इनकार किया जा रहा है और मुझे भगोड़ा घोषित किया जा रहा है।'
 
उल्लेखनीय है कि भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को भारत लाने के लिए भारतीय जांच एजेंसियां पूरी कोशिश कर रही है। बहुत हद तक इसमें सफलता भी मिली है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख