Hanuman Chalisa
✕

वाइब्रेंट गुजरात की आलोचना पर रूपाणी ने राहुल को बताया बेशर्म और झूठा

Updated: सोमवार, 31 दिसंबर 2018 (12:35 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट’ की निंदा करने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए उन्हें ‘बेशर्म झूठा’ बताया और कहा कि वह राज्य को विफल देखने के लिए आतुर हैं।


रूपाणी ने कहा कि गुजरात के लोग गांधी की राज्य के प्रति ‘नफरत’ को पहचान गए हैं और लोगों ने लगातार कांग्रेस को नकारा है तथा आगे भी ऐसा करते रहेंगे। राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि 2019 वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के ‘नाराज’ प्रायोजक अब प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले इस कार्यक्रम से जुड़े नहीं रहना चाहते।

उन्होंने कहा था कि 'वाइब्रेंट गुजरात समिट 2019' से नाराज प्रायोजक अब ‘एनओएमओ’ की अध्यक्षता वाले कार्यक्रम से जुड़े नहीं रहना चाहते। वे मंच छोड़कर चले गए, जैसा उन्हें पसंद है...खाली। कांग्रेस प्रमुख ने मीडिया में आ रही खबरों के हवाले से समिट को निशाना बनाया।

गुजरात में निवेश को बढ़ावा देने के लिए ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट’ की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने 2003 में की थी। तब वे राज्य के मुख्यमंत्री थे। मीडिया की कुछ खबरों में दावा किया गया था कि ब्रिटेन ने ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट 2019’ के लिए साझेदार देश बनने से इंकार कर दिया है। ब्रिटेन ने संतोषजनक वाणिज्यिक नतीजे न मिलने के कारण इस कार्यक्रम से अलग रहने का फैसला किया है।

खबरों के अनुसार, अमेरिका के बाद ब्रिटेन दूसरा बड़ा देश है जिसने इस सम्मेलन से अलग होने का निर्णय किया। राहुल के ट्वीट के बाद इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रूपाणी ने एक मीडिया रिपोर्ट का लिंक साझा करते हुए ट्वीट किया कि आप एक बेशर्म झूठे हैं राहुल गांधी। वाइब्रेंट गुजरात समिट में पहले से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं। ये रहे तथ्य।

मीडिया रिपोर्ट में मुख्यमंत्री रूपाणी के हवाले से कहा गया है कि समिट के पहले संस्करण में 10 देशों ने हिस्सा लिया था और 2019 में 16 राष्ट्र हिस्सा ले रहे हैं। एक अन्य ट्वीट में रूपाणी ने कहा कि आपके ट्वीट का लहजा बताता है कि आप गुजरात को असफल देखने के लिए आतुर हैं। गुजराती लोग राज्य के लिए आपकी नफरत को समझते हैं, उन्होंने कांग्रेस को लगातार नकारा है और आगे भी नकारेंगे।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

अगला लेख